कांग्रेस में सभी विवाद खत्म हो गए और सभी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति बाद कांग्रेसजन एकजुट होकर भाजपा-संघी सरकार को हरियाणा से जनता के आशीर्वाद से उखाडने के लिए प्रतिबद्धता से काम करेंगे। विद्रोही

28 अप्रैल 2022 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा चार बार विधायक रहे श्री उदयभान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त करने को प्रदेश में कांग्रेस के लिए बहुत सकारात्मक कदम बताते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व चारो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। विद्रोही ने कहा कि श्री उदयभान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व सर्वश्री रामकिशन गुर्जर, श्रुति चौधरी, जितेन्द्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद हरियाणा में अब कांग्रेस प्रदेश के सबसे बडे जनाधार वाले राजनेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में एकजुट होकर 2024 केे प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का रास्ता साफ होगा। अब कांग्रेस में सभी विवाद खत्म हो गए और सभी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति बाद कांग्रेसजन एकजुट होकर भाजपा-संघी सरकार को हरियाणा से जनता के आशीर्वाद से उखाडने के लिए प्रतिबद्धता से काम करेंगे। 

विद्रोही ने कहा कि लोकतंत्र में महत्वकांक्षा रखना व उच्च से उच्च पद पाने की लालसा हर नेता व कार्यकर्ता में होना स्वभाविक है लेकिन जिस नेता को जनता का सबसे अधिक विश्वास प्राप्त हो, उसी के नेतृत्व में कोई भी राजनीतिक दल सत्ता के शिखिर तक पहुंच पाता है। हरियाणा की राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस का हित इसी में है कि प्रदेश के सबसे बड़े जनाधार वाले जननेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा केे मार्गदर्शन में हरियाणा की पूरी टीम एकजुटता से काम करे। श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त प्रदेश कांग्रेस की नई टीम उसी दिशा में उठाया गया बहुत ही सकारात्मक कदम है जिसकेे सुपरिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने तय है। विद्रोही ने प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से विनम्र आग्रह किया कि पुरानी कटुता, मतभेदों को भूलाकर अब सभी एकजुट होकर प्रदेश में ना केवल कांग्रेस संगठन को मजबूत करे अपितु मिलकर काम करके हरियाणो से भाजपा-संघ की फासिस्ट विचाराधारा का जड़मूल से उखाडने का संकल्प लेकर काम करे।

विद्रोही ने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस हाईकमांड ने जिस तरह फ्री हैंड दिया है, उस संदर्भ में भाजपा नेताओं की अर्नगल बयानबाजी साफ संकेत दे रही है कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को फ्री हैंड देने से भाजपा नेतृत्व में भारी बौखलाहट है और उनको यह साफ दिख रहा है कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हरियाण में अब भाजपा की दाल गलने वाली नही है, जिसका प्रमाण उनकी अनावश्यक बयानबाजी में साफ दिख रहा है।  

error: Content is protected !!