गुरुग्राम प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

गुड़गांव 10 अप्रैल – गुड़गांव के कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक गुरुग्राम के नवनियुक्त प्रभारी संजीव चौधरी ने ली। इस मौके पर उनके साथ मोहन ढिल्लो, कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन एवं फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पंकज डावर, कुलदीप कटारिया, अशोक भास्कर, सतबीर पहलवान, अशोक टांक, भीम सिंह यादव, सूबे सिंह यादव, अमित कोचर, भूप सिंह कटारिया, कृष्ण बाल्मीकि समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर गुरुग्राम के प्रभारी संजीव चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की सबसे पहली प्राथमिकता है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य पार्टी से जोड़ें, इसके लिए सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को लेकर जन जन तक जाएं। हर गली मोहल्ले कालोनियों में लोगों को कांग्रेस की नीतियों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी कार्यकर्ताओं को आवाज उठाने को कहा और इस मुद्दे पर लोगों के विरोध को सरकार तक पहुंचाने और क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाकर समस्याओं का निपटान कराकर क्षेत्र के लोगों का दिल जीतने के प्रति कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

वही इस मौके पर फरीदाबाद के प्रभारी पंकज डावर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के प्रति बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों में काफी रोष है। भाजपा ने प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, आज एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं। हरियाणा की जनता को हर मुद्दों पर भाजपा के नेता भटकाने का प्रयास कर रहे हैं जिसे लेकर जनता को जागरूक करना और जनता को कांग्रेस की नीतियों समझाना तथा कांग्रेस पार्टी से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की दिशा में सभी कार्यकर्ता को कार्य करना है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 अप्रैल तक अभी सदस्यता अभियान जारी है। पूरे प्रदेश में रोजाना हर जिले में हजारों नए कार्यकर्ता तो पार्टी की सदस्यता दी जा रही है।

error: Content is protected !!