गुरुग्राम 10 अप्रैल – भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री  की एक बैठक भाजपा कार्यालय सेक्टर 30 में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को नवनिर्मित भाजपा कार्यालय (गुरु-कमल) का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी करेंगे इसकी तैयारियों कौ लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई। पार्टी के सभी  कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत  निमंत्रण दिया जाएगा।

जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि हमारे कार्यालय का उद्घाटन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों होगा। कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के गुरुग्राम आगमन को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह है बैठक में जिला महामंत्री महेश यादव कार्टरपुरी, मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, ज्योति डेंमला, सोनाली मित्रा, वेद प्रकाश यादव, अर्जुन शर्मा, रामवीर भाटी, नरेश कुमार, राजवीर यादव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, मुकेश शर्मा, राम किशन राधव, गौरव चुधं, अरुणी शुक्ला, रामनिवास यादव, सुनिल कुमार, देवेंद्र यादव, श्रवण कुमार, सुरेश तंवर, धीरज कौशिक, मोर्चा के अध्यक्ष में युवा मोर्चा के सर्वप्रिय त्यागी, महिला मोर्चा सुंदरी खत्री, विधु कालरा, ओबीसी मोर्चा, कृष्ण कुमार, अजीत यादव महामंत्री, जिला कार्यालय मंत्री यादराम जोया (पार्षद)  उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!