गुरुग्राम 6 अप्रैल, आज सुबह 8 बजे भारत वर्ष के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय चौ देवी लाल की 21वीं पुण्य तिथि पर दिल्ली में संघर्ष स्थल पर शांति सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौ अभय सिंह चौटाला विधायक ऐलनाबाद शांति सभा की अध्यक्षता करी, इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार चौ ओम प्रकाश चौटाला जी सभा के मुख्य वक्ता थे। इस अवसर पर हजारों की संख्या मे इंडियन नेशनल लोकदल के नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित थे 11बजे चौ देवी लाल स्टेडियम गुड़गांव में स्वर्गीय ताऊ देवीलाल पूर्व प्रधान मंत्री की मूर्ति पर कार्यकर्ता माल्या अर्पण किया।

 हरियाणाा के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में चौ0 देवीलाल ने किसानों का कृषि ऋण माफ करके व बुढ़ापा पैंशन प्रारंभ करके पूरे देश को एक नया रास्ताा दिखाया। कांग्रेस का विलक्प बनने के लिए जनता दल निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही। जनता दल की वीपी सिंह सरकार वे उपप्रधानमंत्री बने। चौ0 देवीलाल ने जीवनभर किसान, मजदूर, ग्रामीणों के हित में काम किया। उनका पूरा जीवन व कृतिव ग्रामीणों, मजदूर व गांव के हित के लिए लडने वालों के लिए आज भी प्ररेणा का स्त्रोत है।

इस अवसर पर शमशेर सिंह कटारिया हल्का अध्यक्ष गुड़गांव, पपली सरपंच,सोनू ठाकरान युवा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अध्यक्ष वालीवाल,अटल बीर कटारिया हल्का अध्यक्ष बादशापुर , सूबे सिंह प्रदेश सयोजक खेल शिव मंचू ,सुनील यादव एडवोकेट,रणधीर सिंह, अनिल तंवर, धर्मवीर कटारिया, राजबीर बलियावास, प्रदीप, राजेंद राना, सुंदर,जीतू अजेय कटारिया मोहनलाल, कालू सरपंच, दिनेश नेहरा I S O o,धर्मपाल भोड़ा कला, प्रदेश सचिव s c पवन भोडा कला अनूप सिंह, दीपक, भाली चौका,अंकित, बलजीत सिंह गौतम, उदय सिंह आर्य ,रणबीर जागू

error: Content is protected !!