-फिरोजपुर झिरका चुनाव प्रभारी नवीन गोयल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
-नूंह जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल व कार्यकर्ता रहे मौजूद

गुरुग्राम। फिरोजपुर झिरका चुनाव प्रभारी एवं पर्यावरण संरक्षण विभाग हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने सोमवार को क्षेत्र में आगामी पालिका चुनावों को लेकर अहम बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावों की घोषणा से पहले ही मजबूती के साथ तैयारी में जुटने का संदेश दिया।

बैठक में नूंह जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, महामंत्री बंटी, विस्तारक राजेश द्वारका, मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार, अर्जुन देव चावला, अनिल गोयल, डा. महेंद्र गर्ग, मनीष जैन, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, धर्मेंद्र शर्मा के अलावा फिरोजपुर झिरका के काफी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पालिका चुनावों पर नवीन गोयल ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा हर तबके के हित के कार्य किए जा रहे हैं। सभी कार्यों को बिंदूवार उन्होंने गिनवाते हुए उन्हें जनता के बीच लेकर जाने को कहा। श्री गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर कार्यकर्ता को सम्मान करती है। इसलिए कार्यकर्ताओं का भी यह कर्तव्य बनता है कि वे पार्टी के लिए हर स्तर पर जाकर काम करें। उन्होंने कहा कि आगामी मई माह में संभावित पालिका चुनावों में कमल खिलाना ही हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। यह तभी संभव हो पाएगा, जब हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ काम करेगा। कार्यकर्ता जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मजबूत कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। संगठन की मजबूती से ही हम यह समझ सकते हैं कि यहां हर कार्यकर्ता सम्मानित है। हर नेता की अहमियत है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनावों की तैयारी में लगने की बात कही।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने भी नवीन गोयल द्वारा बताई गई बातों को आगे बढ़ाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति का विकास हो, इसी सोच के साथ वर्तमान में भाजपा सरकार काम कर रही है। लोग नीतियों का खूब लाभ ले रहे हैं। वे जागरुक भी हैं, इसके बावजूद भी हमारा कर्तव्य है कि हम जनता के बीच जाकर उन्हें भाजपा के पक्ष में मजबूत करें।  

error: Content is protected !!