-आप नेताओं ने पत्रकार वार्ता करके कई मामलों में सरकार व नेताओं को घेरा

गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से यहां पत्रकार वार्ता करके भाजपा सरकार व भाजपा के नेताओं पर तानाशाही के आरोप लगाए हैं। आप नेताओं ने खुलकर कहा कि आम आदमी की आवाज को दबाने का काम भाजपा सरकार करने का प्रयास कर रही है। जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।  

आप के युवा प्रदेश अध्यक्ष धीरज यादव ने कहा कि महिला भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ द्वारा अपने एक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर के साथ दुव्र्यहार करना उनकी महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। यह हाल तब है जब वे खुद एक महिला हैं। उन्होंने कहा कि गार्गी कक्कड़ का इस तरह का व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। वे आशा वर्कर से माफी मांगे और भाजपा को चाहिए कि उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।

दक्षिणी हरियाणा लीगल अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि भाजपा की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ हरियाणा में काफी प्रशासनिक अधिकारियों पर भी रिश्वतखोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के 542 मामलों में सरकार ने सिर्फ 18 मामलों कें कार्रवाई शुरू की है। बाकी के मामलों में क्लीनचिट दे दी गई। इससे साफ है कि सरकार अपने नेताओं के साथ अधिकारियों का भी बचाव कर रही है।

आप के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अभय जैन ने कहा कि बीती शाम जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने निगम के अधिकारियों व दो नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार की बिना नाम की शिकायत को बंद किया है, ना कि क्लीनचिट दी गई है। क्योंकि बिना जांच किए किसी को क्लीनचिट नहीं दी जा सकती।

युवा उपाध्यक्ष दक्षिण हरियाणा भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सभी नए साथियों का परिवार में स्वागत है। जिस प्रकार दिल्ली में और पंजाब में सरकार बनाई है, उससे भी ज्यादा बहुमत से हरियाणा में सरकार बनाएंगे।

पार्टी की ओर से गुरुग्राम नगर निगम के संयोजक माइकल सैनी ने कहा कि गार्गी कक्कड़ पर इतने आरोप लगने बाद में अपने पद पर बनी हुई हैं। इस अवसर पर डा. संदीप यादव, एडवोकेट नवीन डागर ने पार्टी ज्वाइन की। इस मौके पर राम अदलखा, इंद्रपाल जांगड़ा, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, नगर निगम संयोजक मानेसर, राजीव, विजय यादव, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!