निजीकरण हटाओ देश बचाओ 28-29 हड़ताल की तैयारी को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने की बैठक

हांसी ,11  मार्च  । मनमोहन शर्मा
पुरानी पेंशन बहाल करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, निजीकरण ठेका प्रथा बंद हो व छंटनीग्रस्त कर्मचारी बहाल हो आदि अन्य मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक हांसी की कार्यकारिणी मिटिंग ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।मिटिंग का संचालन सचिव ऋषिकेश ढांडा ने किया।

मिटिंग को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान सुरेंद्र यादव, राज्य चीफ ऑर्गेनाइजर गंगा राम मौण ने कहा किनव उदारीकरण के दौर मे देशी विदेशी कारपोरेट की प्राकृतिक सार्वजनिक दौलत को हड़पने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, छंटनीग्रस्त कर्मचारी बहाल करवाने, निजीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाने व अन्य मांगों को लेकर 28-29 हड़ताल की जाएगी। जिसकी तैयारी के लिए सभी विभागों में गैट मिटिंग , प्रचार, हैंड बिल वितरण किए जाएंगे। कर्मचारियों में सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष है। सरकार लगातार विभागों को पूंजीपतियों को बेचने का काम कर रही है। हरियाणा रोजगार कौशल विकास निगम बनाकर पक्की भर्ती  करने से बचना चाहती है व कच्चे रोजगार के माध्यम से शोषण करेगी।वर्क लोड के अनुसार खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती ही की जानी चाहिए।

मिटिंग को राज्य सचिव संदीप पुनिया, वरिष्ठ उप प्रधान रविंद्र शर्मा, तुलसी दास, रिटायर्ड प्रधान कश्मीरी लाल ग्रोवर, अशोक यादव, दलबीर माथुर, सोमबीर मोर, राजेश शर्मा, मंगतराम,सुशील वर्मा, राजेन्द्र सैनी,अनूप फौजी, बृजमोहन, दलबीर, विनोद पान्नू , भागचंद जाखड़ आदि ने सम्बोधित किया 

Previous post

एनआईटी कुरुक्षेत्र में विश्व सुरक्षा और शांति को बढ़ावा देने में भगवद गीता की भूमिका पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Next post

हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने के लिए मुख्य सचिव ने दिए अधिकारियों को निर्देश

You May Have Missed

error: Content is protected !!