-तमाम दुष्प्रचार के बीच जनता ने भाजपा को ही दिया बहुमत
-यूपी, उत्तराखंड में एक ही पार्टी की दुबारा सरकार ना बनने का मिथक भी भाजपा ने तोड़ा

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करने के साथ ही और अधिक मजबूत हो गई है। जनता ने दिल खोलकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया। यूपी पर सबकी निगाहें टिकीं थी, जहां की जनता ने फिर से भाजपा को चुनकर पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास की नीतियों में विश्वास जताया है।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि चाहे जवान हो या किसान या फिर आम आदमी, सभी का भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भला किया है। भाजपा ने हमेशा ही अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाकर उसे मुख्यधारा में शामिल किया है। चाहे कोरोना महामारी से लडऩे का प्रबंधन हो या फिर दूसरे देशों के बीच मजबूती से खड़ा होना हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर जगह पर खुद को साबित किया है। उनके नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। ऐसे में यूपी के चुनाव में जनता ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर वोट किया। जनता को भाई-भतीजावाद नहीं चाहिए, प्रदेश का समग्र विकास चाहिए। श्री सिंगला ने कहा कि दूसरी बार योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए पूरी यूपी की जनता बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा ने हरियाणा, यूपी समेत अन्य राज्यों में निष्पक्षता से काम किया है। भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है। इन्हीं नीतियों की बदौलत भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा और अधिक मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को उनकी जीत और दुबारा से बड़े राज्य उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी के हर क्षेत्र में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यूपी की तरह से उत्तराखंड में भी इस मिथ्या को तोड़ा है कि वहां दुबारा कभी सरकार रिपीट नहीं हो सकती। वहां पर फिर से भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरी थी। विपक्ष ने खूब दुष्प्रचार किया, लेकिन चारों राज्यों की जनता ने भाजपा में अपना भविष्य नजर आया और पार्टी की सभी नीतियों पर मुहर लगाकर बहुमत दिया।

error: Content is protected !!