महिला दिवस पर महिला पुलिस थाने में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण बचाओ संगठन नारनौल द्वारा महिला थाना में पौधे भेंट कर मनाया महिला दिवस

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल । महिला पुलिस थाना में मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महिला पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार ने महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया।

एसपी चंद्रमोहन ने कहा कि महिला थाना में यह कार्यक्रम होना बहुत अच्छा है। अब हर फील्ड में महिलाएं आगे आ चुकी हैं। बेटियों को बेटों के बराबर पढ़ाएं। बेटा-बेटी में फर्क न करें। बेटियां आपका सिर गर्व से ऊंचा करेंगी।

महिला थाना में समस्याओं का समाधान
उन्होंने कहा कि पहले पीड़ित महिलाओं को अपनी बात रखने का कोई उचित स्थान नहीं मिल पाता था। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला थानों के रूप में अपनी बात रखने का स्थान महिलाओं को उपलब्ध कराया है। यहां महिला कर्मचारी महिलाओं की समस्या को समझकर उनका समाधान करवाती हैं।

इस तरह से महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित करना उनका हौंसला बढ़ाता है। यहां पर महिला दिवस मनाना सौभाग्य की बात है। आज किसी भी फील्ड की बात करें तो महिलाएं आगे बढ़कर बात कर रही हैं। चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो, चाहे राजनीति हो, अफसरशाही हो या फिर खेल का क्षेत्र हो, कई उदाहरण सामने हैं।

मंगलवार को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारनौल के महिला थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिए महिलाओं को आत्मसुरक्षा के दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित समाजसेवी संस्था की महिला कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान देश में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंतन जताया गया। साथ ही इन उत्‍पीड़न को रोकने के लिए महिलाओं को आत्‍मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पर्यावरण बचाओ संगठन नारनौल द्वारा महिला थाना में थाना अध्यक्ष राजकला व सभी महिला पुलिस स्टाफ को पौधा गमला देकर व मिठाई खिलाकर सभी ने महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण बचाव संगठन के कार्यकर्ताओं राजेश शर्मा, दीपक गौतम, रविंद्र सैनी, मनीष चौधरी और अभिषेक शर्मा ने महिला थाना प्रभारी निरीक्षक राजकलां को सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और लड़का–लड़की दोनों को एक समान समझकर उनको अच्छी शिक्षा दें और किसी भी तरह के अपराध के प्रति अपनी आवाज उठाएं।

उन्होंने कहा कि महिला थाना सहित सभी थानों में महिला पुलिस कर्मचारियों के लिए थानों प्राथमिक जरूरतों में प्रयोग होने वाले सामान की जांच कर उनकी पूर्ति की जाए। महिला दिवस पर उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि नारनौल डीएसपी नरेंद्र कुमार की लड़की ने मिस्र देश में हो रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 25 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीते हैं। जो कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ावा देने का एक बहुत अच्छा उदाहरण है।

एसपी ने सभी महिलाओं के अच्छे भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान एसपी चंद्रमोहन, एएसपी संदीप कुमार, निरीक्षक राजकलां, एसआई शारदा, पीएसआई सविना व अन्य महिला पुलिस कर्मचारियों सहित सरोज चौधरी महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, शारदा देवी सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष, राजवंती बडेसरा सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण, सोनिया धनखड़ जेजेपी कार्यकर्ता और पुलिस लाईन नारनौल से शांति देवी किताबो देवी आदि अन्य महिलाएं मौजूद रही।

You May Have Missed

error: Content is protected !!