अधिवक्ता परिषद ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

 महिला अधिवक्ताओं की रही पूरी भागीदारी

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई ने जिला बार एसोसिएशन के महिला अधिवक्ता कक्ष में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का संयोजक अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ एडवोकेट रहे तथा अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद नारनौल इकाई की महिला प्रमुख गिरीबाला यादव एडवोकेट ने की। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान यशवंत यादव व सचिव सुरेन्द्र स्वामी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही गिरीबाला एडवोकेट ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में प्रत्यक्ष रूप से अपनी भागीदारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो आज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम हैं, किन्तु उन्हें अभी भी अपने अधिकारों के लिए अभी लम्बा सफर तय करना है।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान यशवंत यादव ने कहा कि आज महिलाएं न्याय के क्षेत्र में भी कीर्तीमान स्थापित कर रही हैं। वे सक्षम वकील तथा न्यायाधीश हैं, वे योग्यता में किसी भी तरह से पुरूषों से कम नहीं है। जिला बार के सचिव सुरेन्द्र स्वामी ने अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए, अधिवक्ता परिषद का आभार जताया।

अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ ने कहा कि आज के दौर में ऐसा कोई कार्य नहीं है, जिसमें महिलाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी ना हो। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सेना में हैं, जहाज उडा रही हैं, ओलम्पिक में मैडल ला रही हैं, अंतरिक्ष में जा रही हैं, अधिनस्थ न्यायालयों से लेकर उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश हैं, राजनीति में हैं। उन्होंने कहा कि नारी के आभाव में प्रगतिशील समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।  

अधिवक्ता राजबाला यादव ने कहा कि भारत की महिला कभी अबला नहीं रही है। वह आदिकाल से ही सबला है एवं सक्षम है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं है, जो महिलाओं के बिना पूर्ण होता हो। जिला बार एसोसिएशन की पूर्व सह सचिव रही मुकेश यादव ने कहा कि पहले वकालत के व्यवसाय को पुरूष प्रधान माना जाता था, किन्तु आज महिला अधिवक्ताओं ने वकालत व न्यायपालिका के क्षेत्र में भी सफलता की पताका फहराई है। अधिवक्ता परिषद के जिला महासचिव धीरज कालरा ने कार्यक्रम में पधारने पर सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गिरीबाला यादव, राजबाला यादव, कुमुदिनी श्रीवास्तव, नीलम शर्मा, मुकेश यादव, प्रज्ञा शर्मा, प्रदीपा यादव, शालीनी मित्तल, अंजु शर्मा, अंजु बाई यादव, विकास कुमारी आदि महिला अधिवक्ता उपस्थित रही।

You May Have Missed

error: Content is protected !!