-6 मार्च 2022 तक चलेगा बसंत महोत्सव
-श्री श्याम मंदिर (सिद्धेश्वर मंदिर) में होगा भव्य आयोजन

गुरुग्राम। श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल की ओर से श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 34वां श्री श्याम बसंत महोत्सव का आगाज गुरुवार से होगा। चार दिवसीय यह महोत्सव 3 मार्च से 6 मार्च 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल के प्रधान राजकुमार कौशिक, प्रचार-मंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय यह धार्मिक आयोजन यहां टं्रक मार्केट के साथ श्री श्याम मंदिर (सिद्धेश्वर मंदिर) में आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में विशिष्ट अतिथि गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला व मुख्य अतिथि बदरवाल ग्रुप के चेयरमैन सुशील भारद्वाज ज्योति प्रज्जवलित करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 3 मार्च को सांय 4 बजे से भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी।

चार मार्च रात्रि 8 बजे से श्री श्याम संकीर्तन होगा। इस दौरान भव्य दरबार भी सजाया जाएगा। इसमें चंडीगढ़ से कन्हैया मित्तल, दिल्ली से अंजना आर्या, पिन्जौर से मुकेश मुद्गिल श्री श्याम प्रभु का गुणगान करेंगे।

अगले दिन 5 मार्च को संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ दिल्ली से पंडित अजय याज्ञनिक द्वारा दोपहर 2 बजे से सायं 7 बजे तक किया जाएगा।

6 मार्च रविवार को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा। इसमें कोलकाता से संदीप सुल्तानियां पाठ करेंगे। इस दौरान छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। समेत सभी पदाधिकारियों की ओर से गुरुग्राम वासियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मंडल के संरक्षक सुनील सिंगला, संस्थापक एसपी गर्ग, विपिन गुप्ता, विष्णुु मंगला, शिव बंसल, हरीशचंद्र गौड़, सुशील कुमार शर्मा, सचिन मित्तल, जगदीश अग्रवाल, हरिकिशन गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता समेत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य इस महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। शोभा एवं कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स, बड़ा बाजार, सदर बाजार, डाकखाना चौक, सिविल अस्पताल, अग्रवाल धर्मशाला चौक से गुरुद्वारा के आगे से वापस मंदिर पहुंचेगी।  

error: Content is protected !!