-कांग्रेसियों की नियत अच्छी होती तो चंद्र शेखर आज़ाद का अल्फ्रेड पार्क में नहीं होता बलिदान: ओपी धनखड़
-गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा में चंद्र शेखर आजाद को हजारों लोगों ने भी किया नमन
-माथे पर लगाई प्रयागराज से लाई गई बलिदानी मिट्टी

गुरुग्राम – महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम का उद्घोष कर इस बलिदानी को याद किया। गुरुग्राम जिले में यह कार्यक्रम बादशाहपुर विधानसभा के ढोरका गांव में बडे़ ही भावपूर्ण तरीके से मनाया गया। यहां मुख्य वक्ता के रूप में खुद प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मौजूद रहे और उन्होंने भी प्रयागराज से लाई गई बलिदानी मिट्टी अपने माथे से लगाई और वंदे मातरम का उद्घोष लगाया। इसी के साथ सभी ने इस मिट्टी का अपने-अपने माथे पर तिलक कर स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जिला किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए बलिदानियों की उपेक्षा के लिए कांग्रेस को कोसा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेसियों की नीयत साफ होती तो इलाहाबाद के अल्फ्रेड फार्क में चंद्र शेखर आजाद का बलिदान नहीं होता। प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों, प्रदेश के मंत्री, सांसद और विधायकों ने भी महान बलिदानी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर सभी स्थानों पर प्रयागराज से लाई गई मिट्टी में चंदन और रोली मिलाकर माथे पर लगाया गया और अपने देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लिया।

बादशाहपुर विधानसभा के ढोरका गांव में चंद्र शेखर आजाद को नमन करते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आजाद असल में ऐसे विचारों का नाम था, जिनके बिना आजादी की कल्पना नहीं की जा सकती थी। वो मजबूत इरादों और हौसलों के धनी थे, इसलिए उन्होंने जीवन भर आजाद रहने का प्रण लिया और आजाद ही रहे। उन्होंने अंग्रेजों की गोली से मरने से अच्छा खुद को गोली मारकर देश के लिए आजादी का सबसे बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया। धनखड़ ने बलिदानियों की उपेक्षा पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी का इतिहास ऐसा बनाने की कोशिश की, जैसा कि आजादी केवल कांग्रेस ने ही दिलाई है। जबकि आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर किए थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मजबूत देश समय की जरूरत है। देश भक्ति से देश को मजबूत नेतृत्व मिलता है और मजबूत नेता से देश मजबूत होता है। आज हमारा देश मजबूत हाथों में है। यूक्रेन और रूस युद्ध में भारत ने जैसी नीति अपनाई है, उससे पूरी दुनिया ही भारत की तारीफ कर रही है। यहां तक कि यूक्रेन और रूस भी भारत की तरफ ही उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि यह भारत की मजबूती का ही उदाहरण है कि हम यूक्रेन से अपने हर व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर लाने में कामयाब हो रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाएं हमें मजबूती प्रदान करती है। एक राष्ट्र को वहां के बलिदानियों की वीर गौरव गाथाएं मजबूत बनाती है। इसलिए हमें चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु जैसे सैकड़ों महान बलिदानियों की सची शौर्य गाथाएं हमारे बच्चों को पढ़ानी चाहिए।

आजादी का 75वां साल मंथन का साल
धनखड़ ने कहा कि आजादी का 75वां साल हम सबके लिए मंथन का साल है। हमें सोचना होगा कि हम देश को मजबूत बनाने के लिए क्या क्या योगदान दे सकते हैं। आज सोशल मीडिया का जमाना है, तो हमें यह भी सोचना होगा कि इस मामले में हमारा देश मजबूत कैसे हो सकता है। धनखड़ ने कहा कि हमें अपना सोशल मीडिया प्लेटफार्म मजबूत करना होगा। उन्होंने मोदी एप का प्रयोग बढ़ाने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए बलिदान दिया तो हमें इस आजादी को बचाए रखने और देश को मजबूत करने के लिए काम करने होंगे। इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र यादव, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ओर आजाद परिवार के सदस्य सुजीत तिवारी आजाद ने भी आजाद की गौरव गाथा को लोगों के सामने रखा । कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश जेलदार , जिला पदाधिकारी , बादशाहपुर विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्ष ओर मनीष यादव ढोरका मण्डल अध्यक्ष खेडकीदोला , सुभाष सरपंच , सुरेश नम्बरदार सहित हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी भावाजंली दी।

… बलिदानियों को याद कर भावुक और कार्यकर्ताओं का उत्साह देख खुश हुए धनखड़
चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर रविवार को जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ महान बलिदानी चंद्र शेखर आजाद को माल्यार्पण कर रहे थे तो उस समय वे कुछ देर के लिए भावुक हो गए। लेकिन जैसे ही उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम” और “चंद्र शेखर आजाद अमर रहे” के नारे लगाए तो प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं का यह जोश देख खुश भी हुए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 90 विधानसभाओं में इसी तरह कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया यह उद्घोष सच में बलिदानी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि के तत्वावधान में प्रदेश भर में लगभग एक लाख लोग स्वतंत्रता सेनानी को याद किया है और बलिदानी मिट्टी को माथे से लगाया है। धनखड़ ने के अनुसार सभी 90 विधानसभाओं में लगभग 180 नेताओं द्वारा चंद्र शेखर आजाद की जीवनी, उनकी शौर्य गाथाओं को लोगों के सामने रखा गया और सभी ने एक स्वर में वंदे मातरम का उद्घोष किया।

error: Content is protected !!