कोरोना को लेकर सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का हरियाणा में जमकर उपहास उड़ाते हैं सत्ताधारी दल

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। कोरोना को लेकर मोदी सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का हरियाणा में जमकर उपहास उड़ाया जाता है। वह कार्यक्रम चाहे भाजपा का हो या जननायक जनता पार्टी का। इन कार्यक्रमों को देखकर तो यही लगता है की को नाका इन पार्टियों के साथ गठबंधन है। और वह इनके कार्यक्रमों में आना पसंद नहीं करता। आज ऐसी एक फोटो जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता द्वारा जारी किया गया है, जिसमें कोरोना के किसी नियम का भी विधिवत पालन नहीं किया जा रहा। अब सरकार का कोई जांबाज अधिकारी आखिर सरकार के खिलाफ भी कैसे कानून की पालना करवाएं।

जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद दुष्यंत चौटाला ने युवाओं के लिए रोजगार की नई राह खोल दी है। चुनाव से पहले उन्होंने युवाओं से वायदा किया था कि प्रदेश भर में निजी उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियां दिलाई जाएंगी और उस वायदे को उप मुख्यमंत्री बनते ही पूरा कर दुष्यंत चौटाला ने युवाओं का दिल जीत लिया है। 

जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि यह बातें उन्होंने पार्टी कार्यालय में हुई बातचीत में कही। सरदार निशान सिंह पूर्व विधायक चौ मूलाराम एवं पार्टी की जिलाध्यक्ष मंजू चौधरी की बेटी की शादी में हिस्सा लेने निजामपुर रोड स्थित सिटी मैरिज पैलेस में आए हुए थे। इसके पश्चात उन्होंने पार्टी कार्यालय का भी दौरा किया तथा पार्टी नेताओं के साथ आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

सिकंदर गहली ने बताया कि शादी समारोह में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को आना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनके हैलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं मिल पाई है। इस कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में सरदार निशान सिंह यहां आए हैं, जहां उनका पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सरदार निशान सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए कार्यकर्ता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का काम करें। 

उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल व दुष्यंत चौटाला के सपनों को साकार करने के लिए कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाएं। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी और संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। कार्यकर्ता को चाहिए कि जजपा के सभी प्रकोष्ठों की मजबूती के लिए जी जान लगा दें। पार्टी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के साथ-साथ प्रदेश के रोजगार की 75 फीसद हिस्सेदारी और जनहित में चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे भी अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनका भाजपा के साथ गठबंधन है। यदि भाजपा देश के पांच अन्य प्रदेशों में होने वाले चुनावों में उनकी ड्यूटी लगाएगी तो वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करेंगे।

इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव कंवर सिंह कलवाड़ी, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैनी, शहरी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, वरिष्ठ नेता तेजप्रकाश एडवोकेट, जाट सभा के प्रधान विजयपाल एडवोकेट, हलका अध्यक्ष सुरेंद्र पटीकरा, रघुबीर सैनी, सूरज ढिल्लो, सरदार गुरदीप सिंह, सुख ढिल्लो, धर्मवीर यादव, डा. राजकुमार, नवीन राव, हरजिंद्र सिंह, निहाली सरदार, बिशन ठेकेदार, सुनील श्योराण व कार्यालय सचिव वीरेंद्र घाटासेर आदि मौजूद थे।    

error: Content is protected !!