नारनौल वह महेंद्रगढ़ ब्राह्मण सभा ने मकर संक्रांति पर किया हवन यज्ञ

महेंद्रगढ़ चुनाव अधिकारी ने आजीवन सदस्यों की प्रस्तावित सूची की जारी

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल । श्री गौड़ ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड नारनौल तथा महेंद्रगढ़ में ब्राह्मण सभा (रजि.) के सदस्यों द्वारा मकर सक्रांति के पावन पर्व पर हवन यज्ञ किया गया। नारनौल में पंडित क्रांति निर्मल शास्त्री उनकी टीम ने मंत्रोचार व विधि विधान के साथ श्री गौड़ ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड नारनौल के प्रांगण में हवन संपन्न करवाया। वही महेंद्रगढ़ में विद्धवान पंडित नरेश शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधिविधान के साथ हवन करवाया। इस हवन यज्ञ में निवर्तमान प्रधान राजेश दीवान, सुधीर दीवान, कनैहया लाल, राधेश्याम दिल्लीवान, नरेश जोशी, सुरेश पंचोली, डॉ. अभिषेक, सुशील शर्मा ने विधिविधान से आहूति डाली। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी राकेश मैहता की तरफ से सभा के पुजारी गोबिंद शर्मा व वयोवृद्ध कन्हैया लाल को हरियाणा खादी ग्रामोद्योग का स्पेशल शाल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। 

वहीं सभा भवन में चुनाव अधिकारी राकेश मेहता एडवोकेट ने एक 16 सदस्यों की समिति की मीटिंग लेकर आजीवन सदस्यों की प्रस्तावित सूची भी जारी की। मेहता ने बताया कि जैसा कि सभी को विदित है कि आगामी प्रधान के चुनाव के विषय को लेकर 23 जनवरी की आम सभा की बैठक है। जिसके लिये हमने आजीवन सदस्यों की एक प्रस्तावित सूची जारी की है। इस सूची का पुनर्निरीक्षण करने के लिये एक 16 सदस्यों की पुनर्निरीक्षण समिति बनाई गई है। जिसमे सभा के निवर्तमान प्रधान राजेश दीवान, दयाशंकर तिवाडी पूर्व प्रधान, महाबीर भाँडोरिया जी पूर्व प्रधान,  मुकेश लवानिया, महाबीर मास्टर झगडोली, सुधीर दीवान, इंद्रलाल पाथेडा, लक्ष्मीकांत शर्मा, सतीश लाटा, भवानी शर्मा, अशोक बुचोली, राधेश्याम दिल्लीवान, मनोज गौतम, सुरेश पंचोली, संदीप जाट, सुरेश शर्मा नांगल माला को शामिल किया गया है। यह समिति इस प्रस्तावित सूची की जांच करके अगर कोई भी सदस्य की मृत्यु हो गई है या किसी भी तरह की कोई त्रुटि है तो वह 21 जनवरी तक अपनी रिपोर्ट के साथ वापस चुनाव अधिकारी को सौपेंगी। इसके आधार पर 23 जनवरी को आम सभा के पटल पर इस सूची को प्रकाशित किया जायेगा। उन्होंने कहाकि इसी दौरान कोई भी सदस्य इस समिति के सदस्यों के पास जाकर अपना नाम देख सकता है और कोई भी एतराज है तो वह दे सकता है।

श्री गौड़ ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड नारनोल के भवन में आज तदर्थ कमेटी के संयोजक गोविंद भारद्वाज, सदस्य कृष्ण ठेकेदार, सुनील गौड़, विजय गोस्वामी, सुरेंद्र छक्कड, पुरुषोत्तम गौड़, भीमसेन शर्मा, अशोक कौशिक, गोपाल कौशिक, सत्यनारायण घाटाशेर, सतीश शास्त्री, अमित शास्त्री, विनोद शास्त्री, अंकित शास्त्री, रूपेश शास्त्री, दीपक शास्त्री, रजनी शास्त्री, यश शर्मा, नवीन शर्मा व गोविंद शर्मा सहित अनेक लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। तत्पश्चात हवन में उपस्थित पंडितों को दक्षिणा के साथ-साथ कंबल भी प्रदान की गए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!