सड़क निर्माण की चर्चाएं सुन हल्का वासियों के खिले चेहरे।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

14 जनवरी,हल्का बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने अपने विधानसभा क्षेत्र वासियों का विशेष ध्यान रखते हुए दिया एक और तोहफा। हल्के की तीन सड़को के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ 88 लाख की राशि जारी कर दी है। जल्द की इन सड़को का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा और लोंगो को अच्छी सुविधाएँ मिलेगी।

जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका व हलकाध्यक्ष राजेश सांगवान झोझू ने बताया कि विधायक नैना सिंह चौटाला बाढड़ा हल्के को विकास के मामले में प्रदेशभर में अव्वल स्थान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में उन्होंने हल्के के तीन महत्वपूर्ण सड़क मार्ग के निर्माण को मंजुरी दिलाई है। उन्होंने बताया कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा बाढड़ा हल्के के तीन सड़क मार्ग घसौला से मंदौली, मकड़ाना से दातौली व उमरवास अप्रोच रोड का निर्माण करवाया जाएगा। जिनके निर्माण पर 4 करोड़ 88 लाख की राशि खर्च की जाएगी। 

जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका और हलकाध्यक्ष राजेश झोझू ने बताया कि घसौला से मंदौली कच्चे रास्ते को पक्का करने की मांग ग्रामीण लम्बे समय से करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर हरियाणा वेयरहाउस का गोदाम भी स्थित है। जहां फसल खरीद के समय में लोंगो को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला के सफल प्रयासों से किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। 

द्वारका ने बताया कि प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बाढड़ा सहित पुरे दादरी जिले की सड़को के निर्माण व नवीनीकरण के लिए करोड़ो रुपए की राशि आवंटित की है। वर्तमान समय में बाढड़ा हलके में विकास कार्य लगातार प्रगतिशील है। सड़क निर्माण के लिए ग्रांट जारी करवाने पर ग्रामीणों ने प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला व विधायक नैना सिंह चौटाला का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!