दुबई की राह पर चला हरियाणा, विदेशी निवेश लाने के लिए 1000 एकड़ में बनाई जा रही है ग्लोबल बिजनेस सिटी

भारत सारथी

गुरूग्राम। विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए हरियाणा ने अब दुबई की राह पर चलने के मंसूबे बना लिए हैं। इसलिए प्रदेश सरकार बहुत जल्द हरियाणा की साईबर सिटी गुरूग्राम को दुबई जैसा बनाने की योजना तैयार कर रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां आंरभ कर दी गई हैं। इस परियोजना के लिए विदेशी कंपनियों से कांटे्रक्ट किया जा रहा है, यदि सरकार की योजना समय रहते सिरे चढ़ी तो फिर वह दिन दूर नहीं, जब हरियाणा का सबसे हाईटेक शहर गुरूग्राम ठीक दुबई जैसा दिखाई देगा। हालांकि अभी भी यह शहर किसी विदेशी सिटी जैसा ही दिखाई देता है। गुरूग्राम में गगनचुंबी ईमारतें, पुलों के ऊपर चलती मेट्रो रेल एवं रात को लाईटिंग देखकर ऐसा लगता है कि हम विदेश के किसी शहर में घूम रहे हैं। लेकिन अब इसी शहर को दुबई बनाने की योजना आरंभ कर दी गई है।

 राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 1000 एकड़ क्षेत्रफल में दुबई की तर्ज पर बिजनेस सिटी विकसित करने की योजना बनाई है। बताया गया है कि नए वर्ष 2022 में इस योजना से संबंधित आवश्यक टैंडर भी जारी कर दिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि साल 2022 में दुबई की तर्ज पर गुरूग्राम में एक ऐसा शहर बनाया जाएगा, जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। बिजनेस से लेकर यातायात की कोई दिक्कत इस बिजेनस सिटी को झेलनी ना पड़ें। इस गलोबल सिटी के लिए नक्शा भी बना लिया गया है, जिसे सभी ने पसंद किया है और इस नक्शे को देखने के बाद ऐसा महसूस होता है कि यदि यह नया शहर विकसित हो गया तो फिर बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश खुद बा खुद हरियाणा में आएगा।

 इससे प्रदेश के लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने की पूरी संभावना होगी। इस परियोजना से संंबंधित अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2022 में इस योजना को आरंभ करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा कारपोरेशन लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। यही एजेंसी गलोबल सिटी में प्लाटों की नीलामी भी करेगी। प्रथम चरण में 50 से 100 एकड़ भूमि को ही विकसित किया जाएगा। जिसमें दुबई के बिजनेस मॉडल के आधार पर शापिंग मॉल, कमिर्शियल और रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा।

इससे प्रदेश के लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने की पूरी संभावना होगी। इस परियोजना से संंबंधित अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2022 में इस योजना को आरंभ करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा कारपोरेशन लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। यही एजेंसी गलोबल सिटी में प्लाटों की नीलामी भी करेगी। प्रथम चरण में 50 से 100 एकड़ भूमि को ही विकसित किया जाएगा। जिसमें दुबई के बिजनेस मॉडल के आधार पर शापिंग मॉल, कमिर्शियल और रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा।

बताया गया है कि गलोबल सिटी में ही राज्य सरकार हैलीहब विकसित करेगी, जिसके लिए 25 एकड़ जमीन अलग से छोड़ी गई है। जहां पर हैलीकॉप्टर ना केवल उड़ान भरेंगे, बल्कि वहां लैडिंग भी करेंगे। जानकारी देते हुए बताया गया है कि यह गलोबल सिटी गुरूग्राम में 36-37 सैक्टर के पास ही बनाए जाने की योजना है, जोकि पटौदी रोड और द्वारका जंक्शन से कनेक्ट है। इस परियोजना के बाद हरियाणा में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आने की संभावना है।

बताया गया है कि यह वही भूमि है, जोकि रिलांयस को एसईजेड के लिए दी गई थी। पंरतु रिलायंस ने 1383 एकड़ का यह हिस्सा सरकार को वापिस लौटा दिया था, उसमें से ही एक हजार एकड़ पर यह गलोबल सिटी विकसित करने की योजना है। हालांकि पहले इस जमीन पर एसईजेड स्थापित करने का विचार था, मगर बाद में सुझाव आया कि इस जमीन पर दुबई की तर्ज पर गलोबल बिजनेस सिटी विकसित कर दी जाए। इससे एनसीआर के इस प्रमुख शहर में विदेश निवेश की आपार संभावना उत्पन्न हो सकती है। इसे देखते हुए ही गुरूग्राम में यह नई बिजेनस सिटी विकसित करने की परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। सँभावना है कि साल 2022 के मार्च महीने में इस परियोजना को लोग साकार होते देखेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!