-विधायक की माता जी से लिया आशीर्वाद

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सोमवार को विधायक सुधीर सिंगला के आवास पर पहुंचे। उन्होंने विधायक की माता जी से आशीर्वाद लिया और गुरुग्राम के विकास पर चर्चा की।

विधायक सुधीर सिंगला ने अपने आवास पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर सूरजपाल अम्मू, जीएल शर्मा, विस्तारक सुनील मेहता, गुडग़ांव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कटारिया, सचिव राहुल भारद्वाज, वार्ड-18 के पार्षद सुभाष सिंगला, पार्षद मनीष वजीराबाद, मंगतराम बागड़ी, यशपाल बत्रा, परमिंदर कटारिया, रामअवतार गर्ग बिट्टू, अशोक गुप्ता, सूरज गोयल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक सुधीर सिंगला ने अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने काफी समय तक शहर के विकास कार्यों पर बातचीत की। विधायक सुधीर ङ्क्षसगला ने बताया कि गुरुग्राम में कई कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। इसमें मल्टीलेवल पार्किंग, ओल्ड दिल्ली रोड पर लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक पर फ्लाईओवर, बस अड्डे के पास अंडरपास आदि बड़े प्रोजेक्ट का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद पुराने गुरुग्राम के इन क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल समय-समय पर उनसे इन कार्यों को लेकर मंत्रणा करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने यहां पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करते रहने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। जिसके पास कोई जिम्मेदारी है वह भी और जो सामान्य कार्यकर्ता है, वह भी पार्टी हित में नियमित तौर पर कार्य करते रहें। हर किसी के काम का मूल्यांकन होता है। भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा मान-सम्मान मिलता है। इसलिए हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के साथ काम को पूरा करें। पार्टी से नए लोगों को जोड़ते रहें।

error: Content is protected !!