-भाजपा शासनकाल में अनेक योजनाएं बनाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य किया:रामबिलास शर्मा
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काबिलियत के चलते विश्व में भारत की साख बड़ी है:रामबिलास शर्मा

नारनौल, 18 दिसंबर। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने जयराम सदन में महेंद्रगढ़ विधानसभा के त्रिदेव सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का विचार ही हमारी सच्ची विरासत है। संगठन का विचार ही शाश्वत है, इसलिए अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के विचार से जोड़कर अपने बूथ को मजबूत करें। 

श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अनेक योजनाएं बनाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा के 7 साल कांग्रेस के 60 साल पर भारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक लेकर हम जाएंगे जितने जनकल्याणकारी काम हमारी केंद्र और प्रदेश सरकार ने किए हैं उनसे आम लोगों को जिनको जानकारी नहीं है उनको बताएंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काबिलियत के चलते विश्व में भारत की साख बड़ी है। आजादी के बाद अधिकांश समय देश की सत्ता पर कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन देश के बहुत बड़े हिस्से में लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के ग्रामीण आंचल में विकास की गंगा बह रही है। 

उन्होंने महेंद्रगढ़ विधानसभा में आईएमटी खुडाना, माधोगढ़ किले का जीर्णोधार,30 करोड रूपये की लागत से निंम्बेड़ा माइनर का कार्य,126 करोड़ की लागत से झगडोली से राजावास तक नहरी पानी का कार्य सहीत महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा शासनकाल के 7 वर्षों में हुए अनेकों कार्यो से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 में किसानों से वायदा किया था कि खराब मौसम से किसान की फसल का जो नुकसान होगा उसका भुगतान सरकारी खजाने से होगा। सरकार बनते ही सबसे पहले सरकार ने आपदा प्रबंधन की राशि को बढ़ाने का कार्य किया केंद्र की फसल बीमा योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया और किसानों को 12 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाना अपने आप में एक मिसाल और रिकॉर्ड है। 

आज प्रदेश का किसान जोखिम फ्री है। हरियाणा बेहतर जल प्रबंधन में देश में अव्वल राज्यों में है। हरियाणा में अन्तिम टेल तक पानी पहुंचाना एक बहुत बड़ी चुनौती था जिसे सरकार ने प्राथमिकता दी। महेंद्रगढ़ जिले के अंतिम टेल तक पानी पहुंचाया  गया। उन्होंने कहा कि 7 सालों में सरकार ने अनेक उपलब्धियों के जरिए जो बेमिसाल कार्य किए हैं। जिस कारण हरियाणा सरकार की चर्चा दूसरे राज्यों में होती है और दूसरे राज्य हरियाणा सरकार की नीतियों और निर्णय का अनुशरण कर रहे हैं। उन्होंने अपने जोशीले अन्दाज में कहा कि  संगठन के सबसे छोटे पायदान पर दिन-रात पार्टी के लिए काम करने वाली त्रिदेवी संगठन की ताकत है इनके पुरुषार्थ के बलबूते पर ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को जो निर्वाह मिलता है उसको निभाना हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है। 

वीर कुमार यादव ने भाजपा की 6 अप्रैल 1980 को स्थापना से लेकर अब तक विस्तार से नीतियों को बताया इस मौके पर रेवाड़ी जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश खोला नें केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में त्रिदेव सम्मेलन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को गहराई से बताते हुए कहा कि भाजपा ने 36 बिरादरी के कल्याण को लेकर कार्य किया है जिसका आम आदमी को फायदा मिल रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में पार्टी का यह चौथा त्रिदेव सम्मेलन है बुथ अध्यक्ष,बुथ पालक, बुथ बीएलओ तीनों को मिलाकर त्रिदेव बनता है जो पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 223 बुथ है। इस मौके पर  सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!