गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित, विनोद कटारिया प्रधान……..

विनोद कटारिया प्रधान, राहुल भारद्वाज सचिव, लोकेश वशिष्ठ उप प्रधान व खुशबू रानी संयुक्त हुए निर्वाचित
समर्थकों ने मनाया जश्र

गुडग़ांव, 17 दिसम्बर (अशोक):  जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव परिणाम देर सायं घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद के लिए विनोद कटारिया को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने 1859 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी 373 मतों से पराजित कर दिया। नवीन यादव को 1486 मत मिले। अन्य उम्मीदवार रामवीर सिंह चौहान 69 व सुनील शर्मा 83 मतों पर ही सिमट कर रह गए।

उसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए लोकेश वशिष्ठ ने 1984 और उनके प्रतिद्वंदी देवेंद्र यादव को 941 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 1043 से पराजित किया।महिला उम्मीदवार किरण असरी 569 मत ही प्राप्त कर सकीं।

सचिव पद के लिएराहुल भारद्वाज चुने गए। उन्होंने 1983 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदीअनुज सहरावत को 845 मतों से पराजित कर दिया। अन्य उम्मीदवार प्रीतम चौहान177, राजेश कुमार यादव 196 मत प्राप्त कर सके। संयुक्त सचिव पद पर खुशबू रानी विजयी रही। उन्होंने 1768 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी योगेश भारद्वाज 148 मत ही प्राप्त कर सके। खुशबू रानी ने 350 मतों से
उन्हें पराजित कर दिया। ऊषा हंस मात्र 308 मत ही प्राप्त कर सकी। विजयी हुए पदाधिकारियों के समर्थकों ने बड़ा जश्र मनाया और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। चुनाव परिणाम की जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिवक्ता सदस्य देर सायं तक मतगणना स्थल पर ही डटे रहे। उधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने भी पूरी व्यवस्था की हुई थी।

पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी का निर्वाह गठित कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार यादव, सुखवंत सिंह, मनोज गोयल, जोगेंद्र सिंह तंवर, पवन दहिया सदस्यों ने बखूवी किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!