किसानों के बलिदानों से मिली है किसान आन्दोलन को ऐतिहासिक जीत -चौधरी संतोख सिंह

किसान-मज़दूर विजय यात्रा को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद।
किसान-मज़दूर विजय यात्रा में शामिल होने वाले गुरुग्राम के सभी सामाजिक संगठनों,ट्रेड यूनियनों,महिला संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक धन्यवाद।
किसान आंदोलन को कवर करने के लिए प्रेस मीडिया का हार्दिक धन्यवाद।
किसान आंदोलन के दौरान सहयोग के लिए गुरुग्राम के पुलिस प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद।

गुरुग्राम।दिनांक 16 दिसंबर 2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि 700 से ज़्यादा किसानों के बलिदानों से किसान आन्दोलन को ऐतिहासिक जीत मिली है।उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में लगातार 353 दिन से चले आ रहे अनिश्चितकालीन धरने के समापन के लिए निकाली गई किसान-मज़दूर विजय यात्रा को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम सभी का धन्यवाद करता है।किसान-मज़दूर विजय यात्रा में शामिल होने वाले गुरुग्राम के सभी सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों,महिला संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक धन्यवाद करता है।

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम किसान आंदोलन को कवर करने के लिए प्रेस मीडिया,पत्रकारों,प्रेस फ़ोटोग्राफ़रों तथा सोशल मीडिया का हार्दिक धन्यवाद करता है।

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम किसान आंदोलन के दौरान गुरुग्राम के पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद करता है। विशेष कर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन जिसके क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत किसान धरनास्थल आता है।

किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत पर गुरुग्राम में धूमधाम से किसान मज़दूर विजय यात्रा निकाली गई।किसान मज़दूर विजय यात्रा में गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति एवं सदस्यगण तथा 36 बिरादरी के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।सभी किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों,गाडियों,थ्रीवीलर ऑटो,मोटरसाइकल तथा स्कूटी के साथ किसान-मज़दूर विजय यात्रा में शामिल हुए।

जनता में किसान मज़दूर विजय यात्रा के प्रति भारी उत्साह एवं जोश था।किसान मज़दूर विजय यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।राजीव चौक पर फ़ुटओवर ब्रीज़ से किसान मज़दूर विजय यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

गुरुद्वारा के सामने किसान मज़दूर विजय यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।किसान मज़दूर विजय यात्रा पर फूल बरसाए गये तथा किसान नेताओं को सरोपा भेंट किया गया।

किसान-मज़दूर विजय यात्रा किसान धाम धरनास्थल से आरंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग राजीव चौक से पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने से हरीश बेकरी से गुरुद्वारा रोड होते हुए सिविल अस्पताल के सामने से डाकखाना चौक होते हुए सेक्टर चार सात के सर्कल से न्यू रेलवे रोड होते हुए न्यू कॉलोनी मोड़ से पटौदी चौक से 4-8 मरला से पुलिस चौकी के साथ से बेरीवाला बाग से होते हुए वापस किसान धाम धरनास्थल पर समाप्त हुई।किसान मज़दूर विजय यात्रा के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने सभी गुरुग्राम वासियों का किसान आंदोलन में सहयोग एवं समर्थन करने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।

गुरुग्राम में किसानों की माँगो के समर्थन में 28 दिसंबर 2020 से लगातार 353 दिन से चले आ रहे अनिश्चितकालीन धरने का समापन किसान एकता ज़िंदाबाद के नारों के साथ किया गया।इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम ने संकल्प लिया कि वो जनहित के मुद्दों को हल करवाने के लिए कार्य करते रहेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!