पहाड़ी मार्ग पर खुले रुप में पानी बहने से भयंकर हादसे की संभावना

सोहना, बाबू सिंगला

सोहना पहाड़ी मार्ग पर खुले रूप में पानी बहने से भयंकर हादसे की संभावना बनी हुई है। उक्त पानी 24 घण्टे बहता रहता है। जो बहकर तिकोना पार्क तक पहुँच जाता है। ऐसा होने से उक्त मार्ग पर चलने वाले वाहन चालक स्लीप होकर गिर जाते हैं। तथा स्कूली बच्चे भी भय ग्रस्त हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन सब कुछ देखकर भी अनदेखा कर रहा है। जिसने आज तक भी बह रहे पानी की रोकथाम करने की सुध नहीं ली है। 

कस्बे के तावडू मार्ग पर सोहना सदर थाने पर जाने वाले मार्ग पर हर समय पानी बहने की समस्या बनी हुई है। उक्त पानी तिकोना पर तक बहता रहता है। जिससे वाहन स्लीप हो रहे हैं। तथा चालक भी चोट ग्रस्त हो रहे हैं। यह समस्या कई माह से बनी हुई है। पानी के हर समय बहने से सड़क भी क्षति ग्रस्त हो गई है। जो अधिकांश टूट चुकी है। वहीं समस्या को देखकर भी सम्बंधित अधिकारीगण मौन हैं। जिन्होंने आजतक भी समस्या को दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली है। 

क्या कहते हैं नागरिककस्बे के प्रबुद्ध नागरिक सर्राफा यूनियन पूर्व प्रधान अशोक वर्मा, एडवोकेट अनुराग जिंदल, व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, समाजसेवी आनंद गर्ग, राजू मित्तल, पूर्व पार्षद डॉक्टर सतीश तंवर, पूर्व पार्षद रमन जांगड़ा, व्यापारी अनुज गुप्ता आदि ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। किंतु आजतक भी ठीक नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से तुरन्त समस्या को हल करने को कहा है। जिससे कोई भी हादसा न हो सके।

You May Have Missed

error: Content is protected !!