डेरा सच्चा सौदा की संगत ने लेबर को बांटे गर्म वस्त्र

-गुरुग्राम से काफी संख्या में संगत पहुंची जराऊ गांव
-मुख्य अतिथि ने की सेवादारों के इस काम की सराहना

गुरुग्राम। सर्दियों का मौसम आ गया है। सुविधाओं से वंचित लोगों की चिंता करना भी जरूरी है। इसी कड़ी में रविवार को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने ईंट-भट्टा लेबर को गर्म वस्त्र, कंबल वितरित किए। लेबर को अलग-अलग स्थानों से एकत्रित करके गांव में एक स्थान पर इक_ा किया गया। वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला परिषद के उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने सेवादारों के साथ मिलकर वस्त्र दिए।

ग्रीन एस. वेलफेयर विंग की डे्रस में सेवादारों ने नारा लगाकर इस कार्य की शुरुआत की। लेबर में महिला, पुरुषों के अलावा उनके बच्चों को भी साइज के हिसाब से गर्म वस्त्र दिए गए। करीब 500 सदस्यों को यहां सामान वितरित किया गया। इससे पूर्व संगत के जिम्मेदारों की ओर से क्षेत्र में एक सर्वे कराया गया था। उसी के आधार पर यहां सामान दिया गया। यहां कपड़ों के अलावा परिवारों को ब्लैंकेट (कंबल) भी दिए गए, ताकि वे ठंड से बच सकें। गर्म कपड़ों के साथ मास्क भी सभी को दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव मेरे वार्ड के गांव सिवाड़ी की ढाणी की वाटिका में यह परोपकार का कार्य किया गया है। परोपकार में पौधे लगाने की बात हो, कपड़े बांटने की बात हो या गरीब कन्या की शादी की बात हो, डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। मैं इनकी आस्था का कायल हूं। इनके देने की भावना की वे सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी उनके लायक कोई सेवा हो तो नि:संकोच बता सकते हैं। वे सदा तैयार मिलेंगे।

जेजेपी नेता अमरनाथ ने कहा कि 135 मानवता भलाई के कार्य लगातार किए जाते हैं। डेरा के सेवादार गरीबों, मजदूरों की चिंता करते हुए उनके लिए यहां सामान दे रहे हैं। भंगीदास श्याम सुंदर इंसा ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की संगत नियमित तौर पर मानवता भलाई के कार्य करते रहते हैं। बीमारों को दवाई, राशन आदि दिया जाता है। अति गरीब परिवारों को मकान बनाकर भी देते हैं। इस साल दो परिवारों को मकान बनाकर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संत गुरमीत डा. राम रहीम सिंह जी इंसा के दिखाए गए मानवता भलाई के मार्ग पर चलते हुए संगत का हर सेवादार सेवा में जुटा रहता है।

ग्रीन एस. वेलफेयर फोर्स विंग से बहन निर्मला इंसा ने कहा कि गुरू जी ने जो इंसानियत का रास्ता हमें दिखाया है, उस पर सदा चलते रहेंगे। हर उस जरूरतमंद तक वह सेवा पहुंचाएंगे, जो सेवा उसे चाहिए। चाहे बीमार को दवा देनी हो या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राशन देना हो। दिन-रात सेवादार इस काम में जुटे हैं। इस अवसर पर श्याम सुंदर इंसा, राजेंद्र सिरोही इंसा, मुकेश इंसा, नरेंद्र इंसा, कृष्ण इंसा, देवकरण इंसा, 45 मेंबर अनीता, सुजान बहन बाला, बबीता समेत काफी संख्या में साध-संगत मौजूद रही।    

Previous post

लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियां’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की शिरकत

Next post

6 को टोल पर डॉ भीमराव अम्बेडकर का 65वां परिनिर्वाण दिवस मनेगा संविधान बचाओ दिवस के रूप में : सोमबीर सांगवान

You May Have Missed

error: Content is protected !!