-नेहरू पार्क में कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित, अभियान की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

भिवानी, 17 नवंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के निर्देशानुसार हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा व पूर्व मन्त्री व विधायका मैडम किरण चौधरी जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत बुधवार को नेहरू पार्क में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रभारी के तौर पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तैयार की।

एडवोकेट खोवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई गई बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, तीनों नए कृषि कानूनों को लेकर जिले के सभी हलकों के गांवों में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को जन संवाद के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेलगाम महंगाई, लचर कानून व्यवस्था, पेपर लीक मामले, बेरोजगारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आवाज सुनने को भी तैयार नहीं भाजपा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा पूर्व मन्त्री व विधायका मैडम किरण चौधरी जी समय समय पर उक्त मुद्दों को लेकर केंद्र व हरियाणा सरकार को चेताने का काम करते रहे हैं, लेकिन अंधी बहरी भाजपा सरकार लोगों की आवाज को सुनने के लिए भी तैयार नहीं है और केवल मन की बात करती है। उन्होंने कहा कि महंगाई के चलते देश भर की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। खाद की किल्लत के चलते किसान रात रात भर लाइनों में लगे रहते हैं, लेकिन भाजपा नेता केवल अपने मुंह मियां मिट्ठु बनकर लोगों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस जन जागरण अभियान के माध्यम से लोगों के बीच जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा ताकि हकीकत लोगों के समक्ष आ सके।

ये नेता रहे उपस्थित
बैठक के दौरान जिला कोर्डिनेटर शीशराम मिचु, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, अमर सिंह, रामप्रताप शर्मा, कृष्ण लेगा, जिला बार चेयरमैन सत्यजजीत पिलानिया, अनिल शर्मा चैयरमैन लीगल डिपार्टमेंट, परमजीत मडू, देवराज मेहता, अमन राघव तंवर,राजीव तंवर, हरिसिंह सांगवान, चंद्रहर्ष, भगत सिंह, विपिन सलेमगढ़, सुरेश प्रजापति, बलजीत जोगी, विकास प्रधान जिला यूथ कांग्रेस, रविंद्र खेरा, कृष्ण सिंह, दीपेश, सुनील, शीशराम चेयरमैन, करण सिंह शयोराण, राजेंद्र शेखावत, महावीर बाज़िया , ईश्वर सिंह ,संदीप गोपालवास , वेद प्रकाश सिवानी ,दलिप सिरसी , सतबीर वर्मा सिवानी, अनिल शर्मा, पवन आंचल, रविंद्र खरे, रामेश्वर व साहिल लाडूना  सहित भारी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे तथा उन्होंने अपने विचार भी रखे।

error: Content is protected !!