सोहना। बाबू सिंगला सोहना स्टेडियम में खेलने वाले 23 तीरंदाजों का चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हो गया है। जो उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता रोहतक में आयोजित होगी। जिसके लिए खिलाड़ी प्रैक्टिस करने में जुटे हुए हैं। 

विदित है कि गत दिनों जिला स्तरीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें गुरुग्राम जिले के करीब 120 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया था। उक्त प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों की अंडर 14 व अंडर 17 तथा अंडर 19 आयु वर्ग की इंडियन राउंड, रिकरव राउंड व कंपाउंड राउंड की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई थी। जिसमें सोहना स्टेडियम में खेलने वाले कुल 23 खिलाड़ियों ने पोजीशन हासिल की है। जिसमें 11 खिलाड़ी पहले स्थान पर, 7 खिलाड़ी दूसरे स्थान पर व 5 खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। उक्त सभी खिलाड़ियों का चयन रोहतक में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की टीम में स्थान प्राप्त कर लिया है। ऐसे खिलाड़ियों में अंडर 14 गर्ल्स कंपाउंड राउंड 50 मीटर नव्या, बॉयज सोमेश सोनी, विभोर, ममन पाहुजा। अंडर 14 बॉयज रिकरव राउंड 50 मीटर तरुण, सिदार्थ। अंडर 17 गर्ल्स में कोमल, कनिका, एंजल हैं। अंडर 17 बॉयज इंडियन राउंड में अंकित, समीर खटाना, इंदरजीत। अंडर 17 रिकरव राउंड स्वेता सिंह। अंडर 17 बॉयज रिकरव राउंड यश। अंडर 19 रिकरव राउंड अमित, दीपांशु। अंडर 19 रिकरव राउंड गर्ल्स देविशा भार्गव। अंडर 19 बॉयज कंपाउंड राउंड आकाश, प्रशांत आदि शामिल हैं। वहीं जिला खेल विभाग तीरंदाजी कोच भगवत सिंह ने बताया कि उक्त खिलाड़ी सोहणा स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हैं। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

error: Content is protected !!