भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल बैठक का हुआ आयोजन

गुडग़ांव, 12 नवम्बर (अशोक): भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान व प्रदेश प्रभारी संतोष यादव द्वारा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों व जिलाध्यक्षों की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।

मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया संयोजक सुमन दहिया ने बताया कि इस वर्चुअल बैठक में मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथि श्रीनिवासन भी जुड़ी और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी दी। मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा को अमृत महोत्सव का प्रभारी, टीना वेंटिक को पोषण अभियान, सुनीता दांगी को खेल एवं आत्मरक्षा अभियान, संगीता सिंघल व नीतू गर्ग को जैम पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में आगामी 18 नवम्बर को भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे द्वारा विशेष बैठक ली जा रही है, जिसमें पड़ौसी प्रदेशों पंजाब, यूपी, उतराखंड आदि में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाई जाएगी और महिला मोर्चा को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। उनका कहना है कि प्रदेश की महिलाओं व बच्चियों के अंदर पोषण की कमी, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने अभियान चलाया हुआ है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!