छठ पूजा के कार्यक्रम की तैयारियां देखने कादीपुर पहुंचे नवीन गोयल

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम में करीब तीन लाख पूर्वांचल के लोग रहते हैं। अपना प्रदेश छोड़कर यहां आजीविका के लिए आए इन लोगों के लिए सुविधाएं दिलाने उनकी प्राथमिकता है। यह बात उन्होंने सोमवार को यहां कादीपुर स्थित छठ पूजा के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए कही। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे।

नवीन गोयल ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों की संख्या के हिसाब से उन्हें राजनीति में भी भागीदारी मिलनी चाहिए। गुरुग्राम व बादशाहपुर में करीब 50 हजार वोट पूर्वांचल के लोगों के हैं। इस लिहाज से उन्हें नगर निगम के चुनाव में उन्हें कम से कम दो टिकटें भारतीय जनता पार्टी की मिले, इसके वे प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि छठ पूर्वांचल का महापर्व है। इसलिए इस पर्व पर छुट्टी घोषित हो। जिले में करीब 90 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होता है। इसलिए इन स्थानों पर पक्के घाट बनाए जाएं। क्योंकि अस्थायी घाट हर बार बनाए जाते हैं और फिर उन्हें तोडऩा पड़ता है। ऐसे में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। छठ महापर्व है। नवीन गोयल ने पूर्वांचल समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि वे उनकी इन सभी मांगों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाएंगे। उन्हें विश्वास है कि इस पर सकारात्मक पहल होगी। उनकी मांगों पर मुख्यमंत्री सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे।

नवीन गोयल ने कहा गुरुग्राम को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी पूर्वांचल के लोगों का अहम योगदान है। इतनी बड़ी संख्या में ये लोग यहां वर्षों से रह रहे हैं। यहां पर कमाकर यहां खर्च भी करते हैं। इससे गुरुग्राम को आर्थिक मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचल के व्यक्ति को कमान देकर सम्मान बढ़ाया। इसी तरह गुरुग्राम में भी पूर्वांचल समाज के मेहनती, समाजसेवी लोगों को सम्मान दिया जा रहा है। नगर निगम के चुनावों में इस सम्मान को और अधिक बढ़ाया जाए, इसके वे प्रयास करेंगे। 

error: Content is protected !!