गुरुग्राम 30 अक्टूबर। सीता उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया। फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लोच की रहने वाली प्रख्यात कवयित्री कमलेश सिंहल को सीता उत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। सोहना के विधायक संजय सिंह और नीतेंद्र श्रीवास्तव ने साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया। कमलेश सिंहल ने अनेक लोक गीत संग्रह और काव्य संग्रहों की रचना की है। कमलेश सिंहल ने मंच पर कविता पाठ करके दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर आयुर्वेद में नई खोज करने वाली डा. रुचि अग्रवाल को भी अवार्ड आफ ऑनर से सम्मानित किया गया। डा. रुचि अग्रवाल ने इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों को कोविड से बचने के नुस्खे बताए। साथ ही उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए सभी को प्रेरित किया।
फोटो : कमलेश सिंहल को सम्मानित करते अतिथि।

error: Content is protected !!