सुनील स्वामी हालुसिया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो में हुए शामिल
–जेजेपी पार्टी पर लगाया अन्देखी का आरोप,

भिवानी, 17 अक्तूबर। जेजेपी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब सुनील स्वामी हालुवासिया अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ जेजेपी छोडक़र प्रदेश महासचिव सुनील लाम्बा की अगुवाई में इनेलो पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने जेजेपी पार्टी पर सभी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।

उल्लेखनीय होगा कि जननायक जनता पार्टी में सुनील स्वामी हालुवासिया बीसी के हलका प्रधान थे। वे पार्टी में पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें कोई मान सम्मान नहीं दिया। इससे आहत होकर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं सहित जेजेपी पार्टी को अलविदा कह दिया।

पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने सुनील स्वामी हालुवासिया को पूरा मान सम्मान दिया साथ ही वायदा किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ है। इनेलो पार्टी सत्ता में आने पर उनकों उचित मान सम्मान दिया जायेगा। प्रदेश महासचिव सुनील लाम्बा ने कहा कि इनेलो पार्टी हमेशा ही सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देती है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हडडी होते हैं।

 पार्टी में शामिल होने पर सुनील स्वामी हालुवासियों ने इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला, पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला, अर्जुन चौटाला सहित इनेलो पार्टी के अन्य सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है।

error: Content is protected !!