भिवानी, 17 अक्टूबर।हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र की केंद्रीय पर्यवेक्षक और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के समर्थन में चुनावी सभा की और वोट मांगे। श्रुति चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का विकास किया है और कांग्रेस ही विकास करेगी।

रविवार को श्रुति चौधरी ने मंडी संसदीय क्षेत्र के रामपुर विधानसभा हलके के गांवों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जी केवल हिमाचल प्रदेश के नेता नहीं रहे, वे राष्ट्रीय स्तर के नेता रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के विकास में उनका बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। इससे पहले ग्रामीणों ने श्रुति चौधरी का फूल-मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक नंद लाल के अलावा कृष्ण लेघां, जगदीप सांगवान, हिम्मत सिंह, राजाराम गोलवा, देवेंद्र हुडिना, अभिषेक, विजय आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!