पूर्व विधायक स्व. सरदार पूर्ण सिंह डाबड़ा

हिसार, 11 अक्तूबर : पूर्व विधायक स्व. सरदार पूर्ण सिंह डाबड़ा (घिराये हलका) की 77वीं जयंती पर 15 अक्तूबर को डाबड़ा गांव स्थित उनकी हवेली पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सरदार पूर्णसिंह डाबड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रेजीडेंट चित्रा पूर्णसिंह डाबड़ा ने बताया कि प्रात: 9 बजे शिविर का शुभारंभ किया जाएगा जो दोपहर एक बजे तक चलेगा। रक्तदान शिविर में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की टीम अपनी सेवाएं देंगी।     

 ट्रस्ट की प्रेजीडेंट चित्रा पूर्णसिंह डाबड़ा ने बताया कि स्व. चौ. पूर्ण सिंह डाबड़ा वर्ष 2000 से 2005 तक घिराये हलके से विधायक रहे। विधायक पद पर होते हुए वे रेलवे बोर्ड के सदस्य भी रहे। उनके राजनीतिक सफर के बारे में बताते हुए चित्रा पूर्णसिंह डाबड़ा ने कहा कि 1989 में वे मार्किट कमेटी हिसार के चेयरमैन बने। 1992 में लोकदल पार्टी हिसार जिला के प्रधान बने। 1995 में समाजवादी जनता पार्टी के जिला प्रधान बने। वर्ष 96 में समता पार्टी के जिला प्रधान बने। 1997 से 2007 तक इनेलो के जिला प्रधान रहे। 2007 से 2016 तक इनेलो किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहे। वर्ष 2016 में इनेलो पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बने। 2018 में इनेलो पार्टी छोडक़र जजपा में शामिल हो गये। स्व. चौ. पूर्णसिंह डाबड़ा 31 जुलाई 2001 को जाट एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष बने। उनके कार्यकाल में सोसायटी ने काफी ऊंचाईयों को छुआ। उनके द्वारा समाज को दिये गये योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

error: Content is protected !!