-ईशु वाल्मीकि को बनाया गया है पर्यावरण संरक्षण विभाग जिला सह-संयोजक

गुरुग्राम। भाजपा कार्यकर्ता ईशु वाल्मीकि को पर्यावरण संरक्षण विभाग का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर ईशु वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पर्यावरण संरक्षण विभाग के प्रदेश प्रभारी रविंद्र बलियाला, पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल और जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ का धन्यवाद किया है।

सह-संयोजक ईशु वाल्मीकि ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे सदा खरे उतरेंगे। प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल के साथ मिलकर कार्य करते हुए संगठन से कार्यकर्ताओं को भी जोड़ेंगे और पर्यावरण में सुधार के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाएंगे। श्री नवीन गोयल के मार्गदर्शन में विभाग को मजबूती देने का काम किया जाएगा। ईशु वाल्मीकि ने कहा कि पर्यावरण का मुद्दा बहुत गंभीर है। जब से भारतीय जनता पार्टी ने इस विभाग को पार्टी में विशेष महत्व दिया है, तब से पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता भी आई है। प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल के प्रयासों से लाखों पेड़ प्रदेशभर में लगाए जा चुके हैं और यह अभियान अभी भी जारी है।

error: Content is protected !!