प्रदेश सरकार द्वारा छात्राओं की शिक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने आदर्श महिला महाविद्यालय के स्वर्ण जयंति स्थापना दिवस पर आयोजित पारितोषिक वितरण में किया होनहार छात्राओं को सम्मानित

भिवानी, 06 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों की शिक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने विगत के 40 सालों की तुलना में प्रदेश में अधिक महिला कॉलेजों की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि लड़कियों ने आज हर मुकाम हासिल किया है। भारत की लड़कियां खेल, राजनीति, सामाजिक क्षेत्र, विज्ञान और रक्षा मामलों में आगे आकर आधुनिक तकनीक के लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे मेहनत करें, ऊंची उड़ान भरें, अपनी जन्मभूमि, प्रदेश व देश के लिए कार्य कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य के साथ आगे बढऩे को कहा।

श्री दलाल बुधवार को स्थानीय आदर्श महिला महाविद्यालय की स्वर्ण जयंति स्थापना के अवसर पर कालेज प्रांगण में आयोजित पारिपोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कॉलेज में लाईब्रेरी के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की। कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि कामयाबी लेने के साथ-साथ बच्चे का एक अच्छा इंसान होना जरूरी है। हमें अपनी संस्कृति व जन्म भूमि को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान में महिलाओं का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि बेटियां एक नहीं बल्कि दो-दो घरों को रोशन करती हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि आज का समय स्वर्णिम समय है। पहले सुविधाओं का अभाव था। दीए की रोशनी में पढऩा पड़ता था। दूर-दराज क्षेत्रों में स्कूल होते थे। उन्होंने छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज इंटरनेट युग से दुनिया मुळी में है। दुनिया के किसी भी कौने की नवीनत्तम जानकारी हम एक पल में ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं नई तकनीक का फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि आज दूसेर देशों में अधिक आबादी वृद्धजनों की है, जबकि भारत दुनिया का सबसे युवा शक्ति का देश है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत की युवा शक्ति का है। यहां के युवाओं ने विज्ञान, शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र में दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।

श्री दलाल ने कहा कि आज देश का नेतृत्व मजबूत व सुरक्षित हाथों में है। देश में अंग्रेजों के जमाने की पुरानी शिक्षा नीति को बदलकर नई शिक्षा निति लागू की जा रही है, जिसके बड़े ही रचनात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मैरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं, जिससे मेहनत करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ा है।

इस दौरान हाल ही में 51 वीं रैंक के साथ आईएएस में चयनित हुई गांव बामला निवासी निशा ग्रेवाल भी कॉलेज में पहुंची, कृषि मंत्री ने उनको शुभकामनाएं व बधाई दी। कार्यक्रम के कृषि मंत्री ने कॉलेज की होनहार छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अशोक बुवानीवाला ने मंत्री व अन्य मेहमानों को स्वागत किया।

error: Content is protected !!