महाराजा अग्रसेन ने समाज को एकता के सूत्र में पिरौने का काम किया: जेपी दलाल
किसानों को खाद-बीज, बिजली व पानी की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी
किसानों को खराब हुई फसल का भी मिलेगा मुआवजा

लोहारू, 06 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्रीजयप्रकाश दलाल ने कहा है कि सनातन धर्म अति प्राचीन एवं महान है। यह संस्कृति हमें मानवता के हित कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि संत-महापुरुषों ने हमेशा ही समाज को सही दिशा देने का काम किया है। दानवीर महाराजा अग्रसेन ने समाज को एकरूपता में पिरोैने का काम किया, जो किसी भी समाज के लिए जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान में आस्था रखनी चाहिए। मां दुर्गा की अराधान व पूजा हमें मानसिक शक्ति व प्रेरणा मिलती है, जो जीवन में सबसे जरूरी है। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम सर्वस्व परोपकार की भावना को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरे मानवजाति की भलाई के लिए सोचना चाहिए।

श्री दलाल बुधवार को ढिगावा के महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रसेन जयंति व नवरात्रों की पूर्व संध्या पर आयोजित एक विशाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री किसानों से भी मिले और उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज के अग्रदूत थे। उन्होंने किसी बड़े निर्माण कार्य के लिए एक ईंट और एक रुपए के साथ सहयोग करने का सिद्धांत अपनाया, जो किसी भी समाज को एकता के सूत्र में पिरौने का काम करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुष किसी एक समाज ने नहीं होते। महापुरुष समाज के हर वर्ग के लोगों के प्रेरणा स्रोत होते हैं।

वहीं दूसरी ओर कृषि मंत्री कार्यक्रम के दौरान नवरात्रों की पूर्व संध्या पर आयोजित श्री देवी भागवत कथा में भी शामिल हुए और मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा वैभव व सुख समृद्धि प्रतिमूर्ति होती है। कृषि मंत्री ने अपने संबोधन के माध्यम से भी मां दुर्गा से लोहारू क्षेत्र के लिए अमन शांति व खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म ऐसा धर्म है, जो अन्य सभी धर्मों का सम्मान करता है। यह मानवता का धर्म है जो हमें एकता, असहाय की मदद करने राह सिखाता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को सच्चाई की राह पर चलते हुए दूसरे के सुख-दुख में काम आना चाहिए।

किसानों की समस्याएं सुनते हुए कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि हरियाणा में किसानों को सबसे अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं। किसानों की दस फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। खाद-बीज व रासायनिक उर्वकों की कोई कमी नहीं रहने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि वे परंपरागत खेती की बजाय फल-फूल, सब्जी, पशुपालन व मच्छली पालन के व्यवसाय को भी अपनाएं।

कार्यक्रम के दौरान अनेक किसान कृषि मंत्री से मिले।

कृषि मंत्री ने किसानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसान को रबी फसल की बिजाई में खाद-बीज आदि की कमी नहीं रहने दी जाएगी। नहरी पानी व बिजली पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान खराब फसल के बारे में चिंता न करें। खराब फसल की गिरदावरी 15 अक्टूबर तक करवा दी जाएगी और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके लिए कृषि व राजस्व विभाग के सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं।

मंत्री श्री दलाल का पगड़ी पहना कर व शाल भेंट कर स्वागत किया।

error: Content is protected !!