गुरुग्राम, 6 अक्टूबर। आज भारतीय जनता पार्टी के बादशाहपुर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की हुई बैठक। जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्रीमती गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में बादशाहपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष , जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री श्री रविंद्र राजू जी उपस्थित रहे। संगठन मंत्री में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं से पद परिचय किया। उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा के सभी पांचों मंडल अध्यक्षों से पूर्व एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। और उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर त्रिदेव की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से करें ताकि संगठन के कार्यक्रमों को बूथ तक करना सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव कार्टरपुरी, जिला विस्तारक सुनील मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव,कमल यादव, मुकेश शर्मा पहलवान, महेश चौहान, भूपेंद्र चौहान, कुलदीप यादव पार्षद,जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, रविंदर यादव पार्षद, रामवीर भाटी, जयंती चौधरी, दौलत राम, रामनिवास यादव, अरुणी शुक्ला, वीरेंद्र जाधू, मनोज , राकेश यादव, सहित सभी मंडलों के महामंत्री कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!