मेयर मनमोहन गोयल ने रोहतक के डी.पार्क पर गांधी शांति अहिसा पद यात्रियों को किया सम्मानित

सुखबीर सिंह दहिया ने हवन यज्ञ करके विश्वशांति की कामना की

रोहतक: 5 अक्तूबर: प्रख्यात गांधीवादी और प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी डॉ एस.एन.सुब्बाराव की प्रेरणा से राष्ट्रीय युवा योजना व हरियाणा युवा शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में आज रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल ने गांधी शांति अंहिसा पद यात्रा में शामिल पद यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। मेयर मनमोहन गोयल ने आज अंहिसा पद यात्रा का नेतृत्व करने वाली रोहतक की बहादुर एवं साहसी बेटी सुषमा कन्हैली, एम.डी. यूनिवसिर्टी रोहतक के छात्र सुनील कुमार और विपिन कुमार तथा प्रमुख समाज सेवी एवं हरियाणा युवा शक्ति के प्रधान सुरेश राठी का फूल मालाओं एवं प्रंशसा पत्र व शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय डी.पार्क में स्थिति महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया व सुखबीर सिंह दहिया ने हवन यज्ञ करके समस्त दुनिया कों भाई-चारे व शांति का संदेश दिया।

रोहतक नगर निगम के मेयर एवं प्रख्यात समाज सेवी मनमोहन गोयल ने बताया कि उनका पूरा परिवार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में अग्रणीय रहा है इसलिए उनका दायित्व बनता है कि वे समाज के हर वर्ग की समस्याओं का तत्परता से समाधान करें। इस अवसर पर सुरेश राठी ने कहा कि कुरूक्षेत्र की गीता नगरी से गांधी शांति अंहिसा पद यात्रा कुरूक्षेत्र से गांधी समाधि राजघाट नई दिल्ली तक पहुंची जिसका विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने यात्रा के अनुभव को सांझा किया और आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि एक यात्रा और विभिन्न जिलों में जाकर शांति एवं भाई चारे का संदेश देगी।

इस अवसर पर प्रख्यात समाज सेवी रणबीर आर्य, सुभाष गुप्ता, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया, सत्यवंती, सुखबीर सिंह दहिया, सुरेश देशवाल, अजीत सिंह सरोहा, सुनील गहलौत, बल्ले नेहरा, रोहतास वर्मा, पवन राठी, निशा बल्हारा, स्नेह लता, उर्मिला आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं सराहनीय सामाजिक कार्यो व योगा के लिए रोहतास वर्मा, पवन राठी, समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया आदि को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित भी किया गया।

Previous post

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘डीसी रेट’ में संशोधन करने का निर्णय लिया है

Next post

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन व कालका विधायक प्रदीप चौधरी की अगवाई में सेक्टर 17-18 चोक पर प्रदर्शन

You May Have Missed

error: Content is protected !!