हांसी ,26 सितम्बर । मनमोहन  शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के कई नेतागण अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। रविवार को पिंजौर के दो पूर्व पार्षद श्री परवेश व श्री लाजपत, पूर्व सरपंच श्री गुरचरण सिंह उर्फ कालू, कालका-पिंजौर कश्यप राजपूत सभा के अध्यक्ष श्री अश्वनि कुमार तथा कालका से पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा के निजी सहायक श्री सचिन शर्मा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा से चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भेंट की और कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल किए जाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर कालका से कांग्रेस पार्टी के विधायक श्री प्रदीप चौधरी विशेष तौर पर उनके साथ थे।               

 यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री रोहित जैन ने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने इन नेताओं को विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। कुमारी सैलजा ने पार्टी में शामिल हुए लोगों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!