लोकतंत्र में शान्ति पूर्ण हड़ताल करने का अधिकार भी छीन लिया गया : पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्र मोहन

पंचकूला 24 सितंबर- हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चन्द्र मोहन ने कहा कि गरीबों की आवाज और प्रदेश के लोगों की सेवा का संकल्प धारण करने वाली कांग्रेस की निष्ठावान कार्यकर्ता और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने का जो संकल्प लिया है उसके शीघ्र ही सार्थक परिणाम लोगों के सामने आयेंगे।

यह उदगार चन्द्र मोहन ने आज यहां कुमारी सैलजा के जन्म दिवस पर बच्चों का आशियाना सैक्टर 16, सैक्टर 12 ए बाल सदन में आयोजित फल एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

कुमारी सैलजा को उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो गरीबों, मजदूरों और किसानों और आम आदमी के प्रति समर्पित पार्टी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किस प्रकार से एक साधारण कार्यकर्ता गरीब और अनुसूचित जाति से सम्बन्धित चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों ने देश में सभी योजनाएं केवल और केवल मात्र गरीब लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही बनाई गई है। जिसका लाभ सदैव से ही गरीबों को मिलता रहा है। उन्होंने अफसोस व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा गरीबों, श्रमिकों और किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए, कारपोरेट घरानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही नई-नई योजनाएं बनाई जा रही है। किसानों के लिए जहां तीन काले क़ानून बनाए गए हैं वहीं श्रमिकों के अधिकारों को कूचलने के लिए भी हड़ताल पर पाबंदी लगाई गई है।

चन्द्र मोहन ने कहा कि हड़ताल पर प्रतिबंध ‌ लगाने के साथ-साथ देश में रक्षा उत्पादन का सामान बनाने वाली इकाइयों का भी निगमीकरण किया जा रहा है। इन इकाइयों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।इन इकाइयों में हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ कानून में संशोधन करके श्रमिकों को जेल भेजे जाने का भी प्रावधान किया गया है। देश के लोकतंत्र के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि हड़ताल करने वाले और चंदा देकर उन श्रमिकों की सहायता करने वाले के लिए भी जेल भेजे जाने का प्रावधान किया गया है। अफसोस की बात यह है कि लोकतंत्र में शान्ति पूर्ण तरीके से हड़ताल करने का अधिकार भी छीन लिया गया है।

आज आम आदमी महंगाई डायन की मार से त्रस्त है। देश में जी एस टी लागू करने के नाम पर देश के भोले-भाले लोगों को ठगा गया और मंहगाई कम होने का वायदा किया गया था, लेकिन केन्द्र सरकार ने पेट्रोल डीजल रसोई गैस और दालों के रेट बढ़ाने के साथ-साथ मंहगाई का चाबुक चला कर यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा के शासनकाल में गरीब, आम आदमी और किसानों के लिए कोई जगह नहीं है। देश के भविष्य की नीतियां और कार्यक्रम बड़े- बड़े औद्योगिक घरानों की सलाह को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं ।यही कारण है कि देश में 45 सालों के मुकाबले में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक पहुंच गई है। भाजपा के शासनकाल में लगभग 7 करोड़ 50 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं और हैंगर इंडैक्स में भारत का स्थान मोदी सरकार के शासन काल में बढ़कर 117 वें नंबर पर पहुंच गया है जबकि 2014 में भारत का स्थान 97 नम्बर पर था, यह है देश के विकास की असली तस्वीर।

चन्द्र मोहन ने कहा कि कुमारी सैलजा के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी,भृष्टाचार , किसानों की दुर्दशा, दयनीय कानून और व्यवस्था और प्रदेश के लोगों पर बढ़ते हुए अनावश्यक क़र्ज़ का मामला, बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक सहित अनेक ज्वलंत मुद्दों के साथ कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के बीच जाएगी और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी हरियाणा प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जिस प्रकार से कुमारी सैलजा को अन्तर्राष्टीय, आर्थिक, संसदीय मामलों के साथ साथ राज्य की समस्याओं के बारे में भी पूरी जानकारी है उसका लाभ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिलेगा। केन्द्र सरकार में मंत्री, लोकसभा सांसद और राज्य सभा की सदस्य रहने के साथ ही उन्हें राजनीति के क्षेत्र में विस्तृत अनुभव है उसका लाभ भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवश्य ही मिलेगा।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व चेयरमैन विजय बंसल , वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशी शर्मा,पूर्व मेयर उपीनदरं कोर आहलुवालिया , दीवान हेमन्त किगंर ( राजनीतिक सचिव) पार्षद संदीप सोही,पार्षद गौतम प्रसाद, पार्षद गुरमेल कोर, पूर्व पार्षद दलवीर बालमिकी, कांग्रेस पार्षद पद के उम्मीदवार रहै ओम शुक्ला, कांग्रेस पार्षद पद की उम्मीदवार रहीं प्रियंका सिंह,ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुषमा खन्ना,गुरजटं सिंह,क़ाविश रावल, दीपांशु बंसल राष्ट्रीय कन्वीनर NSUI आरटीआई सेल , राजु धिमान,प्रदीप शर्मा,संदीप जलोली,मनदीप सिंह, सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना संदेश दिया है।

Previous post

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगवार,वकील की ड्रेस में आए बदमाशों ने गोगी गैंग के सरगना का क‍िया मर्डर, पुल‍िस की जवाबी कार्रवाई में 2 ढेर

Next post

भारत-तिब्बत सहयोग मंच ने फूंका चाइना, पाकिस्तान का पुतला

You May Have Missed

error: Content is protected !!