पंचकूला: प्रो सुच्चा सिंह बने सेक्टर 1 कॉलेज राजकीय शिक्षक संघ के प्रधान

रमेश गोयत

पंचकूला, 17 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 1 पंचकूला में शुक्रवार को हरियाणा राजकीय शिक्षक संघ स्थानीय इकाई की बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से शिक्षक संघ के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

प्रधान पद पर प्रो सुच्चा सिंह (अर्थशास्त्र) उपप्रधान पद पर चित्रा (हिन्दी) महासचिव पद पर डॉ कुलदीप रंगा (समाज शास्त्र) संगठन सचिव डॉ नीरज (वनस्पति विज्ञान) व वित्त सचिव पद पर प्रताप सिंह (शारीरिक शिक्षा) चुने गए। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव भी पास किया गया कि हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की केंद्रीय ईकाई का चुनाव जल्द से जल्द करवाया जाए।

नई चयनित समिति के सभी सदस्यों ने चयन के लिए महाविद्यालय स्टाफ का धन्यवाद किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!