प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को दिखाया दम: सुधीर सिंगला

-भारत की जन कल्याणकारी नीतियों का सब ओर चर्चा

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान के दौरान शुक्रवार को अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन विधायक सुधीर ङ्क्षसगला ने किया। इस शिविर में 71 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया था, 81 यूनिट रक्तदान हुआ।

इस अवसर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया है। हर मोर्चे पर दुश्मन देशों को सख्त संदेश दिया है, वहीं भारत की साख हर क्षेत्र में बढ़ाई है। उनका जन्मदिन पूरा देश मना रहा है। हर जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। कहीं रक्तदान हो रहे हैं तो कहीं पौधे लगाये जा रहे हैं। जन्मदिन के उपलक्ष्य में कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाये गये। यह उनकी लोकप्रियता ही है कि देश के हर राज्य, हर शहर में उनके जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ता और आम आदमी इस कार्यक्रमों में शिरकत कर रहा है।

इस रक्तदान शिविर में प्रदेश सचिव भाजयुमो सुंदर चौधरी, गुडग़ांव निगरानी कमेटी के चेयरमैन सुमेर तंवर, अनुराग बख्शी, मुकेश पहलवान, सुनील सिंगला, शीतला मंडल अध्यक्ष प्रियव्रत कटारिया, एमिनेंट सिटीजन सीएम विंडो अमित गोयल, अशोक गुप्ता, अंकित सिंह, पिंकी यादव, रेणुका राठोर, नीना देवी, भाजयुमो कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, मनोज भाकर, वर्धान मनचंदा व शीतला मंडल युवा मोर्चा की टीम मौजूद रही।

You May Have Missed

error: Content is protected !!