भाजपा का सेवा एवं समर्पण अभियान 17 सितंबर से शुरू, 20 दिन तक मोदीमय रहेगा हरियाणा

Bybharatsarathiadmin

Sep 16, 2021 #2 अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती के कार्यक्रमों के सफल आयोजन का जिम्मा पूर्व मंत्री कविता जैन, #aap party haryana, #haryana bjp, #haryana congress, #haryana sarkar, #INLD, #jjp, #कर्णसिंह रानोलिया, #किसान आंदोलन, #किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर माण्डी, #पूर्व महामंत्री संदीप जोशी, #प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, #प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, #प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, #भाजपा पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नवीन गोयल, #भाजयुमो अध्यक्ष राहुल राणा, #महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, #मुख्यमंत्री मनोहर लाल, #रविन्द्र बलियाला, #विधायक डा. कमल गुप्ता, #विधायक महिपाल ढांडा, #विधायक सत्यप्रकाश जरावता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष

-मोदी के 71 वें जन्मदिन और मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के तौर पर 20 साल होने के उपलक्ष्य में 20 दिन तक चलेंगे कार्यक्रम
-प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को सौंपी अभियान प्रभारी की जिम्मेदारी

देश के प्रधानमंत्री एवं भाजपा के सर्वोच्च नेता नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर अगले 20 दिन यानि 7 अक्टूबर तक पूरा हरियाणा मोदीमय रहेगा। प्रदेश भाजपा ने इसकी पूरी रूपरेखा खींचकर संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। विशेष बात यह है कि 20 दिनों तक चलने वाले इस अभियान को “सेवा और समर्पण” नाम दिया गया है। अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक प्रकार के सेवा कार्य करते हुए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचेंगे। सेवा कार्यों के साथ-साथ हर विधानसभा में 11 विषयों पर संगोष्ठियां और सेमीनार होंगे। जिनके जरिए नरेंद्र मोदी और उनके द्वारा जनकल्याण और देशहित के फैसलें जनता के सामने रखे जाएंगे। इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं का पर्यावरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति समर्पण तथा जरूरतमंदों, दिव्यांगों और बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए सेवा भाव दिखाई देगा।

वैसे तो मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश में कार्यक्रम होने हैं, लेकिन तिरंगा यात्रा की सफलता के तुरंत बाद और किसान आंदोलन के बीच होने वाले इन कार्यक्रमों पर केंद्रीय नेताओं की भी नजर रहेगी। यही कारण है कि अभियान की रूपरेखा खुद प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने तैयार करते हुए प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को अभियान के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है तथा जो 9 गतिविधियां होनी हैं, उनके प्रभारी और सह प्रभारी बनाकर उनको समर्पण भाव से सभी कार्य करने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की तरफ से दिए गए हैं।

प्रदेश के मीडिया प्रमुख संजय शर्मा और सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि 17 सितम्बर को मोदी जी 71 वर्ष के हो जायेंगे इसलिए पार्टी प्रदेश भर में 71 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाएगी। हर स्थान पर कम से कम 71 युनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। इसी दिन कोरोना की रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने का कार्य करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने उक्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिम्मेदारी विधायक डा. कमल गुप्ता और भाजयुमो अध्यक्ष राहुल राणा को दी है।

पर्यावरण संबंधी कार्य किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर माण्डी एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन गोयल संभालेंगे। पर्यावरण स्वच्छ रहे इसलिए 71 हजार पौधे प्रत्येक गाँव और शहर के प्रत्येक वार्ड में लगाने का निर्णय लिया है। अरविंद सैनी ने बताया कि सेवा गतिविधियों की कमान विधायक सत्यप्रकाश जरावता और महिलाओं मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के हवाले की गई है। प्रदेश भर के सभी 68 नागरिक अस्पतालों और 128 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों और दिव्यांगों को फल वितरण किए जाएंगे। इसके अलावा इस दौरान 71 लाख लोगों को प्रधानमंत्री राहत कार्य के तहत राशन वितरण किया जाएगा। सभी को राशन वितरण का कार्य 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सेवा और समर्पण अभियान के तहत बूथ स्तर की गतिविधियों में में एक कार्य ऐसा निर्धारित किया गया है, जिसके तहत लोग सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके द्वारा लागू योजनाओं के लिए धन्यवाद और जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे। सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने 20 लाख पत्र प्रधानमंत्री को भेजने का लक्ष्य दिया है। इस कार्य की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री मोहनलाल कौशिक एवं पूर्व महामंत्री संदीप जोशी को दी गई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा मोदीएप भी डाऊनलोड कराने और सेवा कार्य संकल्प लेने के लिए कहा गया है।

20 दिन के सेवा और समर्पण अभियान के दौरान देश के दो बड़े महापुरुषों की जयंतियां भी है। 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश में सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता उनको याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 2 अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती को स्वच्छता एवं खादी के प्रोत्साहन और आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम करते हुए मनाया जाएगा l इस दौरान हर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

इन विषयों पर होंगे सेमीनार और संगोष्ठियां

-आजादी के महानायक एवं मोदी जी

किसान कल्याण एवं मोदी जी

देश के जवान एवं मोदी जी
-महिला कल्याण एवं मोदी जी
-विश्व परिपेक्ष में मोदी जी
-सोशल सिक्योरिटी एवं मोदी जी
-महामारी कोरोना में महान सेवक मोदी जी
-आर्थिक सुधार एवं मोदी जी
_भारत का ढांचागत विकास व मोदी जी
-छात्र, युवा व मोदी जी
-जनता के प्रधानमंत्री मोदी जी
-स्वच्छता एवं मोदी जी

इस दौरान 25 सितम्बर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के कार्यक्रमों को विधायक महिपाल ढांडा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णलाल पंवार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज और अल्पसंख्यक मोर्चे के नशिम अहमद देखेंगे l

2 अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती के कार्यक्रमों के सफल आयोजन का जिम्मा पूर्व मंत्री कविता जैन, रविन्द्र बलियाला,कर्णसिंह रानोलिया,सतीश खोला को दिया गया है l

4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे “त्रिदेव”

उक्त गतिविधियों के साथ-साथ भाजपा संगठन अपने बूथ स्तर की इकाई “त्रिदेव” यानी बूथ के पालक, बूथ अध्यक्ष और बी एल ए -2 नियुक्त कर लिए जाने बाद 29, 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को इनका विधानसभा स्तर पर सम्मेलन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने इससे पहले 10 सितम्बर से 15 तक बूथों पर पालक, 15 से 20 तक बूथ अध्यक्ष और 20 से 25 सितम्बर तक बी एल ए -2 नियुक्त कर लिए जाने के निर्देश दिए हैं। 4 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक यही त्रिदेव अपने अपने बूथों पर घर घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए जनजागरण करेंगे l

error: Content is protected !!