डॉ अजय सिंह चौटाला का पंचकूला में उत्सुकता से हो रहा है इंतजार -ओ पी सिहाग

पंचकूला ,13 सितम्बर: वार्ड नं 5  पंचकूला में जजपा के  जिलाध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के सी भारद्वाज  सीनियर सिटीजनस व पार्टी कार्यकर्ताओं से 15 सितम्बर  2021 को अग्रवाल भवन सेक्टर 16 में  आयोजित होने वाले जिला  कार्यकर्ता सम्मेलन में  पहुंचने व डॉ अजयसिंह चौटाला  राष्ट्रीय अध्यक्ष  जजपा  के विचार सुनने  लिए आग्रह किया । 

उल्लेखनीय है कि डॉ अजय सिंह चौटाला पिछली बार 18 दिसम्बर 2020 को पंचकूला में कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि आये थे। कोरोना के कारण वो किसी बड़े प्रोग्राम में नही आ पाये थे। अब बुधवार को पंचकूला में उनके आगमन को लेकर जजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं तथा सम्मेलन काफी भव्य होगा। जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि उनके आने की खबर सुनकर सभी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है तथा सभी अपने लोकप्रिय नेता के आगमन का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

You May Have Missed