नगर निगम गुरूग्राम के वार्ड नंबर-34 के उपचुनाव 3 अक्टूबर को, अधिसूचना जारी

गुरुग्राम, 13 सितंबर। नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड नंबर-34 के उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। अब यह उपचुनाव 3 अक्टूबर रविवार को होगा और मतदान का समय प्रातः 8 बजे से सांय 4ः30 बजे तक रहेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सतीश यादव ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस चुनाव के लिए नामांकन पत्र 17 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक भरे जाएंगे और 19 सितंबर को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा अर्थात् उस दिन नामांकन नही भरे जाएंगे। नामांकन भरने का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का रहेगा और नामांकन पत्र उप मंडल अधिकारी (नागरिक) बादशाहपुर के सैक्टर-57, रेल विहार के निकट वजीराबाद स्थित उनके कार्यालय में लिए जाएंगे। इस उपचुनाव के लिए बादशाहपुर के उपमंडल अधिकारी(ना0) सतीश यादव रिटर्निंग अधिकारी होंगे जबकि सहायक रिटर्निंग अधिकारी वजीराबाद के तहसीलदार सुशील शर्मा को बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को प्रातः 11ः30 बजे से उप मंडल अधिकारी (नागरिक) बादशाहपुर के सैक्टर-57, रेल विहार के निकट वजीराबाद स्थित उनके कार्यालय में नामांकनों की जांच की जाएगी। इसके बाद 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे से सांय 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 3 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से सांय 4ः30 बजे तक करवाया जाएगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!