ब्लॉक समिति पिंजौर के वाइस चेयरमैन अशोक कुमार राठौर पर हमला

गंभीर हालत में सेक्टर 6 पंचकूला में भर्ती

पंचकूला। ब्लॉक समिति पिंजौर के वाइस चेयरमैन अशोक कुमार राठौर पर अज्ञात लोगों ने कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए अशोक कुमार राठौर पंचकूला सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए करवाया गया। भर्ती अशोक कुमार राठौर ने इस हमले को राजनीतिक रंजिश के तहत बताया।

शुक्रवार दोपहर को जब मैं जटा माजरी में अपने दोस्त के ऑफिस में सो रहा था। इसी दौरान उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। उन्होंने कहा हमलावरों ने मुंह कपड़े से बांधे थे। मैंने अपने गांव में प्रदीप चौधरी का प्रोग्राम कराया था। राजनीतिक रंजिश के तहत ही मेरे ऊपर हमला करवाया है।

उन्होंने कहा कि मेरी किसी के साथ भी कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है। वहीं पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। गंभीर हालत में अशोक कुमार राठौर का पंचकूला सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!