भाजपा ने महिलाओं को उनका हक दिलवाया—लतिका शर्मा

पंचकूला। भाजपा महिला मोर्चा के 4 राज्यों की कोषाध्यक्षों की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला मोर्चा को सशक्त बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए चर्चा हुई। लतिका शर्मा ने सभी प्रदेशों के कोषाध्यक्षों का एक—दूसरे से परिचय करवाया। बैठक में पंजाब की कोषाध्यक्ष रेनू कश्यप, हरियाणा की कोषाध्यक्ष बेला भाटिया, चंडीगढ़ की कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता, हिमाचल की कोषाध्यक्ष अंजना ठाकुर भी उपस्थित थे।

लतिका शर्मा ने बताया कि हमारे देश में महिलाओं की 50 प्रतिशत आबादी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के इतिहास में पहली बार कैबिनेट में महिलाओं को स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। उन्होंने कहा कि चाहे पंचायत चुनाव हो, परिषद के चुनाव हो, कॉरपोरेशन के चुनाव हो, विधायक और सांसद के चुनाव हो उनमें 50 प्रतिशत भागीदारी मिली, जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि आज महिला मोर्चा दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं। भारत व प्रदेश सरकार ने नीतिगत फैसलों के अंदर महिलाओं को लाभ देने की लाभकारी नीतियां बनाई हैं ओर उन्हें धरातल पर उतारने के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए काम किये है  और राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 26 और 27 सितंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार में होने जा रही है, उस पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, वरिष्ठ नेत्री बंतो कटारिया, एकता नागपाल, जिला पंचकूला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली कांसल, भारतीय ग्रामीण महिला संघ हरियाणा की महासचिव संघमित्रा सिवाच, पूर्व पार्षद अरुणा अबरोल, पूनम कोहली, बबली शर्मा, राज राम, सुनीता रानी, हरविंद्र कौर, रेखा बाली, वंदना सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!