पंजाब सरकार को तालमेल कमेटी भेजेगी ज्ञापन
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे सरकार : तालमेल कमेटी

कैथल, 10 सितम्बर! हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी तालमेल कमेटी द्वारा पंजाब रोड़वेज, पीआरटीसी, पन बस के सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों द्वारा 6 सितम्बर से शुरु की गई अनिश्चितकाल हड़ताल के समर्थन में हरियाणा रोड़वेज के सभी डिपूओं में 14 सितम्बर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे विरोध गेट मीटिंग व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन। कैथल के जवाहर पार्क में पंजाब के पनबस व पी आर टी सी के कच्चे कर्मचारियों का सयुंक्त कर्मचारी मोर्चा व हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी तालमेल कमेटी नेताओं की सयुंक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद तालमेल कमेटी नेता इन्द्र सिंह बधाना, दलबीर किरमारा, सरबत सिंह पूनिया, सुभाष बिशनोई, नसीब जाखड़, दिनेश हुड्डा, जसबीर सिंह ने जारी सयुंक्त प्रैस ब्यान में कहा पंजाब सरकार विभाग की निजीकरण नीतियों के तहत कच्चे कर्मचारियों का भारी शोषण कर रही हैं।उन्होंने कहा पंजाब में पंजाब रोड़वेज, पी आर टी सी व पन बस को मिला कर केवल 2700 बसें ही है,जो जन संख्या के अनुपात में बहुत कम है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कुल कर्मचारियों मे केवल 10 प्रतिशत कर्मचारी पक्के है, शेष 90 प्रतिशत कर्मचारी कच्चे है। कच्चे कर्मचारियों को 10 वर्ष की सेवा पुरी होने के बावजूद भी पक्का करने की बजाए नाममात्र वेतन में जमकर शोषण किया जा रहा है।

प्रांतीय नेताओं ने बताया कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार समान काम समान वेतन लागू करने, ठेका प्रथा बंद कर कच्चे कर्मचारियों को पे रोल पर रखने, भविष्य में पक्की भर्ती करने व निजीकरण पर रोक लगाने, विभाग में बढ़ती आबादी अनुसार सरकारी बसें शामिल करने आदि मांगों को लेकर 6 सितम्बर से सभी कच्चे कर्मचारी सफल अनिश्चितकाल हड़ताल पर है।पंजाब रोड़वेज के पक्के कर्मचारी भी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी तालमेल कमेटी नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की कच्चे कर्मचारियों का शोषण बंद करे व कर्मचारी नेताओं से बातचीत कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व विभाग में 10 हजार सरकारी बसें शामिल करने सहित तमाम मांगों को लागू करें। तालमेल कमेटी नेताओं ने कहा पंजाब रोड़वेज के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में हरियाणा रोड़वेज के सभी डिपूओं में 14 सितम्बर को दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। तालमेल कमेटी नेता पंजाब रोड़वेज के डिपूओं में दौरा करके आंदोलन का समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी तालमेल कमेटी पंजाब के मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजेगी। इस मौके पर पंजाब के पनबस व पीआरटीसी सयुंक्त मोर्चा नेता शमशेर सिंह ढिलो, कुलदीप सिंह मोमी,दिलबाग सिंह, अवतार सिंह, जितेन्द्र सिंह व हरियाणा से दलबीर किरमारा, इन्द्र सिंह बधाना, सरबत सिंह पूनिया, नसीब जाखड़, सुभाष बिशनोई, जसबीर सिंह, कृष्ण गुलयाणा, रणबीर बालू ,जसमेल श्योकन्द, राजकुमार नेपेवाला,शिशपाल रमाणा,जगतार सिंह आदि नेता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!