हरियाणा में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य जारी- स्वास्थ्य मंत्री

प्रदेश में अब तक एक करोड़ 51 लाख 54,158 पात्र व्यक्तियों का कोविड-19 का वैक्सीनेशन हुआ- अनिल विज
अब तक सबसे अधिक वैक्सीनेशन गुरुग्राम में हुआ है जहां 22,48,592 लोगों को वैक्सीनेट किया गया- विज
18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के 70,89,618 लोग अब तक सबसे ज्यादा कवर हुए, जिन्हें वैक्सीनेट किया- स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़, 26 अगस्त- हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य जारी है और इसी कड़ी में प्रदेश में अब तक कुल एक करोड़ 51 लाख 54,158 पात्र व्यक्तियों का कोविड-19 का वैक्सीनेशन हो चुका है।

उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अब तक एक करोड़ 14 लाख 68,739 पात्र व्यक्तियों को पहली डोज और 36 लाख 85 हजार 419 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।

श्री विज ने बताया कि चार लाख 67 हजार 767 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लग चुकी है जिनमें 2,51,029 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को पहली डोज और 2,16,738 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को दूसरे डोज लग चुकी है। इसी प्रकार, फ्रंट लाइन वर्करों में अब तक 4,51,586 को करोना की वैक्सीन लग चुकी है जिनमें 2,50,935 को प्रथम डोज और 2,00,651 को दूसरी डोज लग चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों को अब तक 32,86,446 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है जिनमें 21,25,084 लोगों को प्रथम डोज और 11,61,362 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की आयु के पात्र व्यक्तियों में 38 लाख 58 हजार 741 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है जिनमें 26,48,843 लोगों को प्रथम डोज और 12,09,898 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

श्री विज ने बताया कि 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को अब तक सबसे ज्यादा कवर किया गया है जिनमें 70,89,618 लोग शामिल है, जिन्हें वैक्सीनेट किया जा चुका है। इनमें 61,92,848 लोगों को प्रथम डोज और 8,96,770 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

इसी प्रकार, स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के जिलों का ब्यौरा देते हुए बताया कि अब तक सबसे अधिक वैक्सीनेशन गुरुग्राम में हुआ है जहां 22,48,592 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। इसी प्रकार, फरीदाबाद में 14,59,021 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है।

श्री विज ने बताया कि अंबाला में 979661 लोगों को, भिवानी में 593847 लोगों को, चरखी दादरी में 421021 लोगों को, फतेहाबाद में 464872 लोगों को, हिसार में 727569 लोगों को, झज्जर में 560149 लोगों को, जींद में 468242 लोगों को, कैथल में 474895 लोगों को, करनाल में 827136 लोगों को, कुरुक्षेत्र में 508870 लोगों को, महेंद्रगढ़ में 512148 लोगों को, नूह में 202084 लोगों को, पलवल में 462490 लोगों को, पंचकूला में 504715 लोगों को, पानीपत में 538073 लोगों को, रेवाड़ी में 524146 लोगों को, रोहतक में 550023 लोगों को, सिरसा में 635970 लोगों को, सोनीपत में 853765 लोगों को और यमुनानगर में 636869 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!