पुलिसकर्मी ने हुड्डा की गर्दन पर नहीं लोकतंत्र की गर्दन पर कोहनी रखी है: प्रेमवती गोयत

भिवानी।  महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिला प्रधान प्रेमवती गोयत ने प्रतिपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के विधानसभा जाते समय एक पुलिसकर्मी द्वारा रोकने तथा उनकी गर्दन पर कोहनी रखने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अमर्यादित और अलोकतांत्रिक बताया है।

उन्होने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा प्रदेश के कदावर नेता हैं और दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनके साथ किसी पुलिसकर्मी का ऐसा अभद्र व्यवहार अपमानजनक हैं। उन्होने इस घटना को लोकतंत्र पर कलंक बताया। उन्होने इस घटना के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। श्रीमती गोयत ने कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में प्रतिपक्ष के नेता भी सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की भाजपा शासन में स्थिति का सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होने कहा कि पुलिसकर्मी द्वारा हुड्डा की गर्दन पर नहीं कांग्रेस की गर्दन पर कोहनी रखी है, इसे पाटर्री कतई बरदास्त नहीं करेगी।

प्रेमवती गोयत ने तुरन्त प्रभाव से उस पुलिसकर्मी को बरखास्त करने की मांग की। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा सरकार अब हर मोर्चे पर फैल हो चुकी है तो ऐसी औच्छी हरकतों पर उतर आई है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जो सरकार देश के अन्नदाता का सम्मान नहीं कर सकती, वो जन नायकों का सम्मान करना क्या जाने? उन्होने चेताया कि कांग्रेसजनों का उत्साह कम होने वाला नहीं है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की हर हरकतों पर नजर रखे हुए हैं और समय आने पर सभी हिसाब चुकता कर देगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!