चण्डीगढ़, 20 अगस्त- हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज छ : विधेयक सदन के पटल पर रखे गए। इन विधेयकों पर बाद में विस्तार से चर्चा होगी।
सदन पटल पर रखे गए विधेयकों में हरियाणा नगर पालिका क्षेत्रों में अपूर्ण नागरिक सुख सुविधाओं व अवसंरचना का प्रबंधन विशेष उपबंध संशोधन विधेयक ,2021, महर्षि बाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल संशोधन विधेयक, 2021, हरियाणा लोकायुक्त संशोधन विधेयक 2021, हरियाणा उद्यम प्रोन्नति द्वितीय संशोधन विधेयक, 2021,पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन और दृश्य कला विश्वविद्यालय रोहतक संशोधन विधेयक, 2021 और भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनव्यस्र्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार हरियाणा संशोधन विधेयक 2021 शामिल हैं।