भारत को आजाद करवाने के लिए शहीदों ने दी सर्वस्व की कुर्बानी: ज्ञानचंद गुप्ता

रमेश गोयत

पंचकूला, 16 अगस्त- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पंचकूला द्वारा सोमवार कोे भारत के वीर शहीदों के सम्मान में शहीद सम्मान तिरंगा साईकल यात्रा निकाली गई। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 7/18/17 के चौक से शहीद सम्मान तिरंगा साईकल यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। शहीद सम्मान यात्रा के आगाज से पूर्व ज्ञानचंद गुप्ता ने भारत माता की जय के उदघोषों के बीच सेक्टर 7/18/17 चैंक पर शहीद मेजर संदीप सागर शहीदी स्मारक पर पुश्पांजलि अर्पित की।

रैली में सैंकड़ों युवाओं में जोश भरते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने स्वयं साईकिल चला कर देश के प्रति अपने प्रेम व क्रतज्ञता को प्रकट किया। ’ज्रंग दे बसंती चोला व दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए’ज् जैसे देशभक्ति के गीतों के बीच तिरंगा लगी साईकलों पर युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। यात्रा में भाग लेने वाले युवाओं ने ’भारत माता की जयज् के नारे लगा कर माहौल को देश भक्ति से सराबोर कर दिया। शहीद सम्मान तिरंगा साईकल यात्रा सेक्टर 7/18/17 के चौंक से शुरू होकर पंचकूला के विभिन्न मार्गों से होती हुई रायपुररानी में संपन्न हुई।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि देश की आजÞादी की 75वीं वर्षगांठ शुरू हो चुकी है। ये यात्राएं हमारे उन महान् वीर शहीदों को समर्पित हैं, जिन्होंने भारत को आजÞाद करवाने के लिए न केवल कुर्बानी दी बल्कि अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यह हमारे ऐसे वीर जवानों व स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के कारण ही संभव हो पाया है। इस अवसर पर नगर निगम के महापोर कुलभूषण गोयल, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद नरेन्द्र लुबाणा, जय कौशिक, राजकुमार जैन, प्रदेश युवा मोर्चा के महासचिव योगेश्वर शर्मा, सह मीडिया प्रभारी संजय आहूजा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा व युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी भी उपथित थे।

error: Content is protected !!