देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणा के लोगों की अग्रणी भूमिका: कृषि मंत्री
आजाद हिन्द फौज में सबसे ज्यादा थे हरियाणा के सैनिक

रमेश गोयत

पंचकूला, 15 अगस्त–हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणा के लोगों की अग्रणी भूमिका रही है। अम्बाला से 8 मई 1857 को स्वतंत्रता आन्दोलन की पहली चिंगारी फूटी थी। नेता जी सुभाश चन्द्र बोस की आजाद हिन्द फौज में सबसे ज्यादा सैनिक हरियाणा से थे। आज भी भारतीय सेनाओं में औसतन हर दसवां जवान इसी प्रदेश से है।

दलाल रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इन्द्रधनुष आॅडिटोरियम के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करने के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन उल्लास और उमंग से पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।

दलाल ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध नौ दशकों तक लम्बा संघर्ष किया, असहनीय यातनाएं झेली, हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा और असंख्य कुर्बानियां दीं। ंहरियाणा के वीरों ने आजादी के बाद भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में महश्र्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए किसान हित सर्वोपरि हैं। हमारा प्रयास है कि किसानों को खेती प्रक्रिया में हर कदम पर मदद मिले यानि बुवाई से पहले और बुवाई के बाद भी और फसल कटाई के बाद भी। यही नहीं, हम किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न नकद लाभ भी प्रदान कर रहे हैं।

दलाल ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलम्पिक व अन्य अन्तर्राष्टÑीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। टोक्यो ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक, पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। हाकी में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में हमारे दो खिलाड़ी सुरेन्द्र कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। महिला हॉकी टीम में तो 9 खिलाड़ी हरियाणा की हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य है जो पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप सर्वाधिक नकद राशि देता है।

इससे पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सेक्टर 12 स्थित युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता समारोह में कृषि मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों, वीर नारियों, लोकतंत्र सेनानियों, कोरोना योद्धाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज सेवियों, सामाजिक संगठनों, परेड में भाग लेने वाली हरियाणा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी की टुकड़ियों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया।

उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को मिठाई के लिए दो लाख रूपए देने की घोषणा की। इसके अलावा परेड में भाग लेने वाले स्कूलों में कल के अवकाश की घोषणा भी की।

कृषि मंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान है और इसकी आजादी के लिए हमारे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों ने कुर्बानियां दी जिसकी बदौलत आज हम खुली हवा मे सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का आज 75वां अमृत महोत्सव आज पूरे देश-विदेश में मनाया जा रहा है। विदेशों में रह रहे भारतीय भी आज तिरंगे को सलामी दे रहे हैं। पंचकूला जिले के लिए तो यह एक ऐतिहासिक अवसर है। आज ही के दिन पंचकूला का स्थापना दिवस भी है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मंच संचालन डॉ. प्रदीप राठौड़ ने किया।

इस अवसर पर सांसद रतन लाल कटारिया, नगर निगम के महापोर कुलभूषण गोयल, बीजेपी हरियाणा राज्य महिला विंग की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, प्रांजल सिंह (आईआरएस.), पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजÞा, एसडीएम रिचा राठी, नगराधीश सिमरनजीत कौर के अलावा जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

गर्मी और उमस के चलते एनसीसी की 2 महिला कैडेट और एक पुलिस कर्मी बेहोश

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समारोह के दौरान गर्मी के कारण एनसीसी की 2 महिला कैडेट और एक पुलिसकर्मी बेहोश हो गए।उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्य अतिथि कर रहे थै। गर्मी और उमस के चलते एनसीसी की 2 महिला कैडेट और 1 पुलिसकर्मी मैदान में बेहोश हुए। सभी को एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया।

error: Content is protected !!